देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में देहरादून पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। आरोपी युवक पिथौरागढ़ जिले का रहने वाला है और वर्तमान में कर्नाटक के एक होटल में नौकरी कर रहा है। पुलिस की सख्ती के बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है।
जानकारी के अनुसार, रविवार को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से महेंद्र भट्ट के निजी फोन पर कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। समझाने के बावजूद आरोपी का व्यवहार उग्र बना रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इसे अपनी राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने की साजिश और अपने जीवन के लिए खतरा बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर कैंट कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सोमवार को एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर आरोपी को ट्रेस कर लिया है। आरोपी की पहचान राहुल सिंह चुफाल निवासी पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि वह कर्नाटक में रहकर होटल में काम कर रहा है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी गलती स्वीकार की और माफी मांगी। आरोपी ने वीडियो में कहा कि वह आवेश में आकर ऐसा कर बैठा। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है, इसलिए कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।
पुलिस ने आरोपी को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उसे जल्द ही कैंट थाने में पेश होकर अपने बयान दर्ज कराने होंगे, जिसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र…
लोक संस्कृति के संरक्षण से लेकर युवाओं के भविष्य तक, हर मोर्चे पर काम कर…
देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…
हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…
इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…
मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…