रुड़की। बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप (बीईजी) रुड़की के मिनी स्टेडियम में शनिवार को आयोजित जनपद स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर खेल प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत के विख्यात संत आचार्य महामंडलेश्वर, निर्वाण पीठाधीश्वर राजगुरु स्वामी विशोकानन्द भारती उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने खेल एवं समाज के क्षेत्र में योगदान देने वाले प्रकाश चन्द्र जोशी को सम्मानित किया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रकाश चन्द्र जोशी ने जूनियर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, निरंतर अभ्यास और खेल भावना को सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
चैंपियनशिप में विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो मुकाबलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. संजय शाह, राज्य आंदोलनकारी योगेश पांडे, वरिष्ठ कोच राजेन्द्र नौटियाल सहित अनेक प्रशिक्षक, अभिभावक और खेल प्रेमी मौजूद रहे। आयोजन के सफल संचालन पर खिलाड़ियों और अतिथियों ने आयोजकों की सराहना की।
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते…
तीन लोग घायल देवप्रयाग। उत्तराखंड के देवप्रयाग में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो…
Devprayag Accident: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर गहरी खाई में गिरी टैक्सी, दो की मौत; तीन लोग…
देर रात तक चली मासिक अपराध गोष्ठी में अपराध नियंत्रण, यातायात और साइबर अपराधों की…
देहरादून। त्योहारी सीजन और आगामी वीआईपी-वीवीआईपी कार्यक्रमों के मद्देनजर देहरादून पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को…
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मध्य प्रदेश के मंडला से…