विकासनगर : विकासनगर पुलिस ने 2 नवंबर को हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर हिस्ट्रीशीटर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 5 लाख रुपये की ज्वेलरी और अन्य सामान बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान दानिश उर्फ भोलू निवासी मुस्लिम बस्ती के रूप में हुई है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच में सामने आया कि उस पर लूट, चोरी और मादक पदार्थों की तस्करी जैसे गंभीर अपराधों के 9 मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
जानकारी के मुताबिक,आरोपी दानिश पहले भी कई बार जेल जा चुका है और हाल ही में रिहा होने के बाद उसने फिर से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उससे अन्य मामलों में भी महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना है।
पुलिस टीम ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा और आगे की जांच जारी है।
Post Views: 2
Post navigation
देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी के मुद्दे पर उत्तराखंड में सियासी घमासान तेज…
देहरादून: प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने गुरुवार…
दहेज हत्या : 5 महीने पहले हुई थी कोहिनूर की शादी, पति-सास, जेठ और ननद…
टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…
पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर…
11 जनपदों के खिलाड़ी कोर्ट पर दिखाएंगे प्रतिभा और दमखम, 24 अक्टूबर तक कंडोलिया इंडोर…