एम्स में लाखों की चोरी का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार –

 
बीमारी का बहाना बनाकर अस्पतालों में करता था रेकी, 50 लाख के सोने-चांदी के जेवर, फर्जी आधार कार्ड और चोरी के औजार बरामद
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस ने एम्स ऋषिकेश में हुई लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी का सफल खुलासा करते हुए आंध्र प्रदेश के एक अंतर्राज्यीय शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 50 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, तीन फर्जी आधार कार्ड और चोरी में प्रयुक्त पेचकस सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने ऋषिकेश के अलावा गुजरात के राजकोट स्थित अस्पताल परिसर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और लंबे समय से फरार चल रहा था।
पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को एम्स ऋषिकेश आवासीय परिसर निवासी रविन्द्र तिवारी ने अपने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और 60 हजार रुपये नकद चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने तत्काल विशेष टीम गठित कर खुलासे के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
लगातार प्रयासों के बाद 31 जुलाई की रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर काली माता मंदिर, सात मोड़, देहरादून रोड ऋषिकेश के पास से मंडलपु शिवा अंजनेयुलू (43 वर्ष) निवासी गुंटूर, आंध्र प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से भारी मात्रा में चोरी के आभूषण, तीन अलग-अलग नामों के आधार कार्ड और चोरी में इस्तेमाल किया गया पेचकस बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह गंगा स्नान के बहाने हरिद्वार और ऋषिकेश आया था। एम्स परिसर में कई दिनों तक रेकी करने के बाद बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की थी। इसके बाद उसने 27 जुलाई को गुजरात के राजकोट स्थित सिविल अस्पताल परिसर में भी इसी तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गुजरात पुलिस से सत्यापन कराने पर वहां भी आरोपी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज होना पाया गया।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी बेहद शातिर अपराधी है। वह बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल परिसरों में घूमता था और बंद मकानों को निशाना बनाता था। पुलिस की नजरों से बचने के लिए उसने अलग-अलग पहचान वाले फर्जी आधार कार्ड बनवा रखे थे, जिनका इस्तेमाल होटल और धर्मशालाओं में ठहरने के लिए करता था। आरोपी पूर्व में आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा और गुंटूर में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस अब अन्य राज्यों में भी उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटा रही है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एम्स ऋषिकेश और राजकोट अस्पताल से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, फर्जी आधार कार्ड, चोरी में प्रयुक्त पेचकस तथा अन्य सामान बरामद कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…

26 minutes ago

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर…

46 minutes ago

यूपीईएस के छह दिवसीय दीक्षांत समारोह का शुभारंभ, 4,795 विद्यार्थी होंगे उपाधि से सम्मानित –

 देहरादून, ।  यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…

2 hours ago

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…

2 hours ago

डीएस ग्रुप के कैच ने पेश की भारत की पहली जिंजर गार्लिक पेस्ट स्क्वीज़ी बोतल –

  देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…

2 hours ago