देहरादून मौसम विभाग उत्तराखंड :जहाँ एक ओर तेज धूप खिलने लगी थी वहीं उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम बदलने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार 18 फरवरी की शाम से सात जिलों में बारिश की संभावना है ।19-20 फरवरी को पूरे राज्य में बारिश जबकि हर्षिल-औली समेत 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक आज शनिवार को मौसम शुष्क रहेगा। जबकि रविवार को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। वही 19 और 20 फरवरी को पूरे राज्य में बारिश के आसार हैं।इन दो दिन उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ इलाकों में भारी बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। साथ ही 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों बर्फबारी होगी।
Post Views: 7
Post navigation
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )जनपद चमोली में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है।…
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )वर्तमान में प्रचलित चारधाम यात्रा एवं पितृ पक्ष के चलते श्री…
Dinesh Arya, the BJP candidate, has been elected unopposed as a Rajya Sabha MP from…
देहरादून। परम पूज्य वात्सल्यमयी आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी के पावन सानिध्य में सकल…
देहरादून, एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए लगातार मुस्तैद…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Bharatiya Janata Party candidate for the Rajya Sabha seat from…