पिछले कुछ दिनों से साफ बना हुआ था मौसम
अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार
देहरादून। प्रदेशभर में बीते दो दिनों से मौसम साफ बना हुआ था, जिससे गुनगुनी ठंड का अहसास हो रहा था, लेकिन आज मौसम ने एक बार फिर रुख बदल दिया है। आज देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिले में बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों में आज छह जनवरी को येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी हल्की बारिश के आसार हैं। ऐसे में इन जिलों के तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।
देहरादून समेत अन्य कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ है। इसकी वजह से तापमान में भी खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। लेकिन मौसम के करवट बदलते ही करीब चार डिग्री सेल्सियस तापमान गिर सकता है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया है।
जबकि न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं मौसम बदलने के बाद आज यानि सोमवार को अधिकतम तापमान गिरकर 20.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। और अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।I
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…
देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…