बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है
मैदानी इलाकों में कोहरे से मिल सकती है राहत
देहरादून। उत्तराखंड में बीते दिन से मौसम अपना रुख बदल रहा है, वहीं मौसम के बदले रुख के बीच आज मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। अभी तक बारिश और बर्फबारी ना होने से सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही थी, लेकिन आज प्रदेश के कई स्थानों पर तेज गर्जन के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है।
इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है। बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। जबकि, मैदानी इलाकों में कोहरे से राहत मिल सकती है।
वहीं, शुक्रवार के तापमान की बात करें तो दून में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। इसके चलते दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री की कमी के साथ 16.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, रात का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री इजाफे के साथ 9.1 डिग्री रहा। 11 जनवरी को दून का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने के आसार हैं।
बीते कुछ दिनों से घना कोहरा और शीतलहर को देखते हुए जिलेभर में 31 जनवरी तक सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र साढ़े आठ बजे के बाद खुलेंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी सविन बंसल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया है। पत्र में कहा गया है कि शीतलहर और कोहरे के साथ पाला पड़ने से सूखी ठंड खूब परेशान कर रही है। हालांकि, सर्दी के दिनों में अधिकतर विद्यालय नौ बजे के बाद ही संचालित किए जाते हैं, लेकिन कुछ विद्यालयों का समय सुबह साढ़े सात से आठ बजे तक है। ऐसे में इन विद्यालयों के संचालन का भी समय 31 जनवरी तक बदलना होगा।
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…
By OUR STAFF REPORTER Mussoorie, 19 Oct: Reaching the hospital has become a major challenge…
By OUR STAFF REPORTER Srinagar (Garhwal), 19 Oct: Prof. Shri Prakash Singh, Vice-Chancellor of Hemvati…