कुमाऊं के कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
बारिश और मलबा आने से राज्य में 324 मार्ग बंद
देहरादून। प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी आज (शनिवार) हल्की बारिश हो सकती है। जबकि कुमाऊं के कुछ जिलों में मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया। खासकर नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली और बागेश्वर में आज भी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। बता दें कि बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन (अवदाब) सिस्टम से उत्तराखंड के मौसम में अचानक से आए बदलाव के चलते दो दिन तक लगातार बारिश हुई। दो दिनों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आंकड़ों पर नजर डालें तो शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री गिरावट के साथ 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले बीते बृहस्पतिवार को भी यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री गिरावट के साथ 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि दोनों ही दिन रात के तापमान में कोई खास असर नहीं देखा गया।
बारिश और मलबा आने से राज्य में 324 मार्ग बंद हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, सबसे अधिक 57 मार्ग पौड़ी जिले में बंद हैं। नैनीताल में 56, चमाेली में 50, पिथौरागढ़ में 42, चंपावत में 39, अल्मोड़ा, टिहरी और रुद्रप्रयाग में 17-17, देहरादून में 13, बागेश्वर में नौ, उत्तरकाशी में पांच, ऊधमसिंह नगर दो सड़कें बंद है। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन के मुताबिक, कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे मार्ग खोलने में समस्या आ रही है। कई जगह मार्ग खोला गया, पर बाद में भूस्खलन से फिर बंद हो गया। लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष दीपक यादव कहते हैं कि अभी तक इतनी बड़ी संख्या में मार्ग बंद नहीं हुए थे। सुरक्षा के पहलू को ध्यान में रखते हुए मार्गाें को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार को 62 मार्ग खोले भी गए। वहीं, टिहरी बांध का जल स्तर 827.32 मीटर पर पहुंच (बांध का अधिकतम जल स्तर-830 मीटर है) गया।
ये रहा तापमान
स्थान अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
The scorching sun is troubling people in both the plains and mountainous regions of Uttarakhand.…
देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार देर रात्रि अनारवाला मालसी मोटर…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief Minister Pushkar Singh Dhami has said that the State…
नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को नई पहचान देने की दिशा…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Dehradun Public sector oil marketing companies Hindustan Petroleum Corporation Limited, Bharat Petroleum…
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत एवं पर्यावरण संरक्षण…