उत्तराखंड :सावन माह शुरू होने के साथ ही पूरे प्रदेशभर में भारी बारिश का दौर जारी है,पहाड़ से लेकर मैदान तक लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन के साथ ही नदी नाले उफान पर है,ऐसे में मौसम विभाग ने आने वाले दो से तीन दिनों के लिए एक बार फिर से पूर्वानुमान जारी किया है जिसके चलते पहाड़ व मैदान तक बारिश देखने को मिल सकती है,मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि दो से तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है । खासकर देहरादून जिले सहित आसपास के इलाकों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है वहीं पौड़ी,टिहरी,नैनीताल,चंपावत बागेश्वर,जिले में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है,हालांकि यह सिलसिला दो से तीन दिनों तक जारी रहने का अनुमान है,ऐसे में भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने आम जनता को बेहद सतर्कता बरतने की चेतावनी जारी की है ।जनता से अपील की जा रही है कि अनावश्यक यात्रा से बचें , नदी नालों के आसपास ना जाये। निचले तटों पर रहने वालों से भी जगह खाली करने की गुजारिश की जा रही है ।
Post Views: 1
Post navigation
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…