Latest posts by Sapna Rani (see all)हरिद्वार/देहरादूनः उत्तराखंड में हंगामा और उपद्रव करने वालों के खिलाफ पुलिस अब कार्रवाई की तैयारी कर रही है। कांवड़ियों के वेष में उपद्रव करने वालों से रिकवरी के लिए पुलिस लिस्ट बना रही है। इसके लिए सबसे पहले सोशल मीडिया पर वायरल विडियो और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। टिहरी जिले के मुनि की रेती थाने समेत ऋषिकेश, हरिद्वार और रुड़की समेत प्रदेश के अन्य थानों में अभी तक कांवड़ यात्रा के दौरान मारपीट और तोड़फोड़ के 12 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हुए हैं।कांवड़ यात्रा के दौरान भी उत्तराखंड पुलिस ने हंगामा और उत्पात मचाने के आरोप में 9 लोगों को गिरफ्तार किया था। नियम विरुद्ध गाड़ी चलाने के कारण 180 वाहनों को सीज भी किया गया। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि कांवड़ियों ने हरिद्वार, मंगलौर और रुड़की में तोड़फोड़ की जिसमें उन्होंने सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया ऐसे लोगों को नोटिस भेजा रहा है, ताकि उनसे नुकसान की भरपाई की जा सके। गढ़वाल आईजी के एस नगन्याल ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस की इस बारे में अन्य राज्यों की पुलिस के साथ भी बैठक हो चुकी है।सावन यात्रा की शुरुआत के बाद से ही रुड़की, हरिद्वार, ऋषिकेश में कांवड़ यात्रा के दौरान उपद्रव और हंगामे की घटना सामने आई थी। इस तरह की तमाम घटनाओं का उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार संज्ञान लिया और इन मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को दिशा-निर्देश जारी किए गए। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किए गए निर्देश में कहा गया है कि कोई भी शिव भक्त अगर इस तरह का उत्पातन मचाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने कहा कि उत्तराखंड शांति प्रिय प्रदेश है। यदि आस्था के नाम पर कुछ लोग यहां उत्पात मचाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।रुड़की में कांवड़ियों के उत्पात का मामला सामने आया है। घटना मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी नहर पटरी के पास घटी। मिली जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा चालक अपनी गाड़ी को लेकर आ रहा था। इसी दौरान ई-रिक्शा किसी कांवड़िए से टकरा गई। टक्कर लगने से कांवड़िए को हल्की चोटें आई। इसके बाद कांवड़ियों ने पहले ई-रिक्शा चालक के साथ जमकर मारपीट की। फिर ई-रिक्शा पर लाठी-डंडे बरसा कर तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।कांवड़ियों ने सड़क पर भी जमकर तोड़फोड़ की। दूसरी घटना बहादराबाद थाना क्षेत्र के बढ़ेडी राजपूतान में घटी। वहां एक ट्रक हरिद्वार से रुड़की की ओर जा रहा था। ट्रक जैसे ही बढ़ेडी राजपूतान पहुंचा तो उसकी कांवड़ियों के वाहन से हल्की टक्कर लग गई। इसके बाद आक्रोशित कांवड़ियों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार, गुस्साए कांवड़ियों ने ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट कर तोड़फोड़ शुरू कर दी।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…