Categories: hindiUttarakhand

‘उत्तराखंड में ज्यादा से ज्यादा हों सेना भर्ती रैलियां’, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रक्षा मंत्री से की मुलाकात – myuttarakhandnews.com

देहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में ज्यादा से ज्यादा सेना भर्ती रैलियां आयोजित कराने का आग्रह किया, ताकि प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिल सके।
कैबिनेट मंत्री महाराज के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके अकबर रोड स्थित शासकीय आवास पर हुई मुलाकात में उन्होंने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि जब वह लोकसभा में रक्षा मामलों की स्थायी समिति के अध्यक्ष थे, तब उत्तराखंड में कई बार सेना भर्ती रैलियां आयोजित करवाई थीं।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड शत प्रतिशत साक्षर हो चुका है और युवाओं का फिजिकल स्टैमिना भी अच्छा है। यहां हर परिवार से कोई न कोई सदस्य सेना में है। उन्होंने रक्षा मंत्री से आग्रह किया कि इस परिदृश्य को देखते हुए उत्तराखंड में कोस्ट गार्ड, नेवी, एयर फोर्स और थल सेना की अधिक से अधिक भर्तियां करवाई जाएं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्राफिक एरा में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन… –

देहरादून, । जय श्री राम के जयकारों के बीच ग्राफिक एरा में 50 फीट ऊंचे…

2 hours ago

दशहरा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, बोले— सत्य और धर्म की ही होती है विजय –

परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी के दशहरा महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री, भगवान श्रीराम के आदर्शों…

2 hours ago

विजयदशमी पर महानगर दक्षिण में 40 स्थानों पर निकला पथ संचलन –

देहरादून, । विजयदशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), महानगर दक्षिण, देहरादून के…

2 hours ago

चारधाम यात्रा के समापन की उलटी गिनती शुरू, बदरीनाथ के कपाट 16 नवंबर को होंगे बंद –

देहरादून। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के समापन की तिथियां घोषित होने के साथ ही…

4 hours ago

साहित्य एवं फिल्म दिवस पर रामलीला महोत्सव में दिखा आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम –

 देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून की ओर से श्री गुरु नानक मैदान,…

6 hours ago