Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

दिनेशपुर : रॉन्ग साइड आने पर हुआ बवाल, महिला पुरुष में हुई जूतम परेड। वीडियो – पर्वतजन

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना
दिनेशपुर उधम सिंह नगर : नगर के मुख्य चौराहे पर हुई जूतम परेड, बीती रात लगभग साढ़े नौ बजे दिनेशपुर के मुख्य चौराहे पर महिला और पुरुष में जूतम परेड हो गई, मटकोटा मार्ग से आ रहा वाहन ( कार ) संख्या UK 07 AV 9988 जोकि चौराहे से रॉन्ग साइड गूलरभोज मार्ग पर जा रहा था, उसी बीच डिस्कवर बाइक सवार ( पुरुष ) जिसका नंबर नहीं था, वो गूलरभोज मार्ग से दिनेशपुर मुख्य बाजार की ओर जा रहा था, जोकि शराब के नशे में धुत्त था, बाइक चालक ने अपना वाहन रोक कार चालक को खारी खोटी सुना दी जबकि उसमें ( चालक ) पुरुष , महिला और दो छोटे बच्चे सवार थे, बाइक चालक अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा, इसी बीच महिला ने ना आओ देखा ना ताओ अपना जूता उतार बाइक चालक को पीट दिया, बाइक चालक भी नशे की हालत में होने के कारण महिला पर लात घुसे बरसाने लगा, यह देख लोगो का मुख्य चौराहे पर जमावड़ा लग गया और बीच बचाव करा कर माहौल ठंडा कराया, वही स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर सुरक्षा कर्मी मौजूद होते तो इतना बवाल नहीं होता, वही लोगो का यह भी कहना है कि कार चालक रॉन्ग साइड आ रहा था इसी चीज को लेकर इतना बवाल हुआ है।
 

Exit mobile version