न कोई अपना था, न सहारा—फिर भी सजी डोली, इंसानियत के सहारे – my uttarakhand news

 
देवप्रयाग/बडियार गढ़: मानवता और सामाजिक सरोकारों की मिसाल पेश करते हुए रुक्मणी उत्कर्ष फाउंडेशन के संस्थापक सुरेंद्र सिंह रावत ने एक बार फिर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई है। उन्होंने एक निर्धन और बेसहारा कन्या की सहायता कर उसके विवाह में सहयोग प्रदान किया।
देवप्रयाग विधानसभा के अंतर्गत बडियार गढ़ क्षेत्र की निवासी मोनिका, जिनके सिर से माता-पिता का साया उठ चुका है, का विवाह आगामी 7 मई को निर्धारित है। आर्थिक तंगी के चलते विवाह की तैयारियों में कठिनाई आ रही थी। ऐसे में रविवार को भारी बारिश के बावजूद सुरेंद्र सिंह रावत स्वयं उनके घर पहुंचे और बड़े भाई का दायित्व निभाते हुए मोनिका को विवाह सहायता स्वरूप ₹31,000 का चेक भेंट किया।
सामाजिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता
यह पहला अवसर नहीं है जब सुरेंद्र सिंह रावत ने किसी जरूरतमंद की सहायता की हो। उनकी संस्था पूर्व में भी क्षेत्र में कई सामाजिक कार्य कर चुकी है। हाल ही में उन्होंने एक अन्य अनाथ बालिका रचिता की शिक्षा और पालन-पोषण की जिम्मेदारी उठाते हुए उसे गोद लिया था। उनका मानना है कि समाज के वंचित वर्ग की सहायता करना ही सच्ची सेवा है।
भावुक हुई मोनिका, जताया आभार
आर्थिक सहायता प्राप्त कर मोनिका भावुक हो उठीं। उन्होंने कहा, “मेरे माता-पिता इस दुनिया में नहीं हैं और अपनी शादी को लेकर मैं बेहद चिंतित थी। लेकिन आज सुरेंद्र भैया ने जिस तरह से मेरी मदद की, उससे मुझे महसूस हुआ कि मेरा भी एक बड़ा भाई है जो मेरे साथ खड़ा है।” उन्होंने सुरेंद्र सिंह रावत और उनकी संस्था का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।
सुरेंद्र सिंह रावत के इस मानवीय कार्य की बडियार गढ़ सहित पूरे देवप्रयाग क्षेत्र में सराहना की जा रही है। स्थानीय लोगों ने इसे प्रेरणादायक पहल बताते हुए कहा कि इस तरह के कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।
The post न कोई अपना था, न सहारा—फिर भी सजी डोली, इंसानियत के सहारे appeared first on my uttarakhand news.

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार

जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…

1 hour ago

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…

1 hour ago

विरासत महोत्सव में स्कूली बच्चों के हुनर से सामने आईं आकर्षक कला कृतियां –

 देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…

2 hours ago

डीआईटी विश्वविद्यालय ने डिज़ाइन उत्कृष्टता एवं उद्योग तत्परता कार्यक्रम के लिए केपीएमजी इन इंडिया के साथ किया करार –

  देहरादून, उत्तराखंड, सितंबर 2026: यूनिसन एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की इकाई डीआईटी विश्वविद्यालय ने घोषणा…

2 hours ago

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

पहले चरण में 15 अनुसूचित जाति एवं जनजातीय छात्रावासों में विकसित होंगी आधुनिक अध्ययन सुविधाएं…

2 hours ago

मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण

कहा, प्राविधिक शिक्षा में उद्योगों के अनुरूप तैयार किये जायेंगे पाठ्यक्रम देहरादून:सूबे में तकनीकी शिक्षा…

3 hours ago