नहीं हुई थी घंटाघर से चोरी , सिर्फ काटे गये थे तार ! चौकी इंचार्ज धारा पुनः बहाल – myuttarakhandnews.com

अजब गजब मामला “घंटाघर की घडी से चोर ले गए केबल और नोजल”
कल 10 सितंबर 2024 को नगर निगम की ओर से कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज करवायी गयी थी जिसमे घंटाघर से कुछ सामान चोरी होने की बात कहीं गयी थी ।
पूरे प्रकरण में पुलिस की व्यवस्था पर भी उंगली उठ रही थी । संबंधित पुलिस चौकी इंचार्ज पर भी आरोप लगाये जा रहे थे कि उनके द्वारा गलत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है ।घटना की निष्पक्ष जांच हो इसलिए एसएसपी देहरादून ने चौकी प्रभारी धारा उ०नि० हर्ष अरोड़ा को लाइन सम्बद्ध कर क्षेत्राधिकारी नगर को जांच सौपी थी ।जांच के बाद क्षेत्राधिकारी नगर ने चौकी प्रभारी धारा की कोई लापरवाही नहीं होना पाया इसलिए हर्ष अरोड़ा को वापस धारा चौकी भेजा गया।
आज 11 सितंबर को नगर आयुक्त नगर निगम, क्षेत्राधिकार नगर देहरादून, निरीक्षक कोतवाली नगर ने घंटाघर का निरीक्षण किया जहां घंटाघर में स्थापित नियंत्रण कक्ष में ताले लगे हुए पाए गए तथा घटनास्थल में किसी प्रकार के कोई जबरन प्रवेश के कोई साक्ष्य नहीं मिले ।
निरीक्षण के दौरान मौके पर सिर्फ घड़ी से जुड़े हुए तारों का कटा होना पाया गया व वहां रखे कीमती उपकरण सुरक्षित पाये गये।टीम ने बताया कि घंटाघर की घड़ियों तथा स्पीकरो के ठप्प पड़ने का कारण कनेक्टिविटी का न होना है , जो उसमें लगी तारों के काटने कटने के कारण हुआ है।
मौके पर कटी तारे मौके पर ही मिली ।मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटना स्थल की फोटोग्राफी/ वीडियोग्राफी की गई ।
देहरादून एसएसपी ने बताया कि तारों के कटने की जिमेदारियां उन व्यक्तियों की है जिनकी नियंत्रण कक्ष की चाबी तक पहुँच हो, इस संबंध में चाबी के रखरखाव में बरती गई लापरवाही के संबंध में नगर निगम को पुलिस द्वारा अपने स्तर से जांच करने हेतु पत्राचार किया गया है।

Post Views: 8

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ग्राफिक एरा में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन… –

देहरादून, । जय श्री राम के जयकारों के बीच ग्राफिक एरा में 50 फीट ऊंचे…

2 hours ago

दशहरा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, बोले— सत्य और धर्म की ही होती है विजय –

परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी के दशहरा महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री, भगवान श्रीराम के आदर्शों…

2 hours ago

विजयदशमी पर महानगर दक्षिण में 40 स्थानों पर निकला पथ संचलन –

देहरादून, । विजयदशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), महानगर दक्षिण, देहरादून के…

3 hours ago

चारधाम यात्रा के समापन की उलटी गिनती शुरू, बदरीनाथ के कपाट 16 नवंबर को होंगे बंद –

देहरादून। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के समापन की तिथियां घोषित होने के साथ ही…

5 hours ago

साहित्य एवं फिल्म दिवस पर रामलीला महोत्सव में दिखा आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम –

 देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून की ओर से श्री गुरु नानक मैदान,…

7 hours ago