घनसाली: एक ओर मां, भाई और भाभी के रिश्तों को सबसे पवित्र माना जाता है, वहीं दूसरी ओर इन्हीं रिश्तों को कलंकित करने वाली दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। टिहरी जनपद के बालगंगा तहसील स्थित बासर पट्टी के लस्याल गांव में एक भाई ने मां और पत्नी के साथ मिलकर अपने ही छोटे भाई की हत्या का प्रयास किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंग्रेज सिंह पुत्र स्व. गजे सिंह का अपने परिवार के साथ विवाद हो गया था। इसके बाद अंग्रेज सिंह की भाभी और मां जेठी देवी ने मुंबई के एक होटल में काम कर रहे बड़े बेटे पूरब सिंह (जो अंग्रेज सिंह का बड़ा भाई है) को घर बुलाया।
20 दिसंबर को देर रात पूरब सिंह के गांव पहुंचने के बाद तीनों ने मिलकर अंग्रेज सिंह पर चाकू व अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में अंग्रेज सिंह के दोनों हाथों पर गंभीर वार किए गए, जिससे उसकी हड्डियां बाहर निकल आईं। इसके अलावा उसके गले पर भी धारदार चाकू से वार किया गया।
गंभीर रूप से घायल अंग्रेज सिंह शनिवार सुबह से दोपहर तक गांव में दर्द से तड़पता रहा। बाद में उसी का भाई पूरब सिंह 108 एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर ले गया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि अधिक चोट और संक्रमण के चलते डाक्टरों को उसके दोनों हाथ काटने पड़े। घटना से पूरे क्षे त्र में आक्रोश और सनसनी का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
उधर, इस मामले में एसएचवो अजय सिंह जाटव ने बताया कि पीड़ित अंग्रेज सिंह ने तहरीर में अपने भाई पूरब सिंह और भाभी अंजली पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर और फिलहाल दोनों अभुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं।
Roorkee News: चार बच्चों की मां का बड़ा कदम, चारों को देवर के पास छोड़…
त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को…
197.87 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं का शिलान्यास और 34.04 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं…
विकासनगर से ऋषिकेश तक प्राधिकरण की कार्रवाई, बिना मानचित्र स्वीकृति भूखंड काटने वालों पर सख्ती…
Weather conditions in Uttarakhand are expected to change, with light rainfall forecast in several hilly…
वर्तमान तक 546 बैलेट यूनिट, 635 कंट्रोल यूनिट और 559 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न पौड़ी-…