ट्रैफिक अलर्ट: परेड ग्राउंड कार्यक्रम के चलते इन मार्गों पर रहेगा बदलाव – my uttarakhand news

 
देहरादून, उत्तराखण्ड सरकार के “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत 23 मार्च 2026 को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम के दृष्टिगत शहर में व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मार्गों से आने वाले वाहनों के लिए रूट निर्धारित किए गए हैं तथा पार्किंग और पिकअप प्वाइंट भी तय किए गए हैं।
मसूरी/राजपुर रोड से आने वाले वाहन:
मसूरी डायवर्जन से ग्रेट वैल्यू, बहल चौक, सर्वे चौक होते हुए कॉन्वेंट तिराहे पर ड्रॉप कर बन्नू स्कूल पार्किंग में वाहन खड़े किए जाएंगे।
पिकअप प्वाइंट: आईआरडीटी, सर्वे चौक के पास।
विकासनगर/चकराता से आने वाले वाहन:
बल्लूपुर चौक, किशननगर, बिंदाल, घंटाघर, दर्शनलाल चौक होते हुए लैंसडाउन चौक पर ड्रॉप कर बन्नू स्कूल पार्किंग में वाहन खड़े होंगे।
पिकअप प्वाइंट: कनक चौक।
रुड़की/आईएसबीटी से आने वाले वाहन:
आईएसबीटी से कारगी चौक, पुरानी बाईपास, धर्मपुर होते हुए बुद्धा चौक पर ड्रॉप कर रेसकोर्स पार्किंग में वाहन खड़े किए जाएंगे।
पिकअप प्वाइंट: बुद्धा चौक।
रायपुर से आने वाले वाहन:
चूना भट्टा से आईआरडीटी (सर्वे चौक के पास) ड्रॉप कर ईसी रोड से बन्नू स्कूल पार्किंग।
पिकअप प्वाइंट: आईआरडीटी।
डोईवाला से आने वाले वाहन:
रिस्पना, धर्मपुर, सीएमआई, बुद्धा चौक होते हुए लैंसडाउन चौक पर वन-साइड पार्किंग।
पिकअप प्वाइंट: लैंसडाउन चौक।
रायपुर/सहस्त्रधारा रोड से आने वाले वाहन:
सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से सर्वे चौक होते हुए कॉन्वेंट तिराहे पर ड्रॉप कर रेसकोर्स/बन्नू स्कूल पार्किंग में वाहन खड़े होंगे।
पिकअप प्वाइंट: कॉन्वेंट तिराहा।
विक्रम (ऑटो) के लिए डायवर्जन व्यवस्था
रायपुर रूट के विक्रम सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस भेजे जाएंगे।
धर्मपुर रूट के विक्रम तहसील चौक से दून चौक, एमकेपी चौक की ओर डायवर्ट रहेंगे।
आईएसबीटी एवं कांवली रूट के विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जाएंगे।
प्रेमनगर रूट के विक्रम प्रभात कट से लौटेंगे।
राजपुर रूट के विक्रम ग्लोब चौक, पैसिफिक तिराहा, बैनी बाजार होते हुए वापस राजपुर रोड पर भेजे जाएंगे।
सिटी बसों के लिए व्यवस्था
आईएसबीटी से राजपुर रोड जाने वाली बसें दर्शनलाल चौक, घंटाघर होते हुए जाएंगी।
रिस्पना से आने वाली बसें तहसील चौक से दून चौक, एमकेपी चौक होते हुए आराघर की ओर भेजी जाएंगी।
रायपुर रोड की बसें सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, आईटी पार्क, राजपुर रोड होते हुए घंटाघर जाएंगी।
पार्किंग व्यवस्थ बसों के लिए:
गुरुद्वारा ग्राउंड (रेसकोर्स)
रेंजर्स ग्राउंड
गुरु नानक स्कूल ग्राउंड
कार एवं दोपहिया वाहनों के लिए:
रेंजर्स ग्राउंड
काबुल हाउस
परेड ग्राउंड खेल मैदान
कनक चौक मल्टीलेवल पार्किंग
डूंगा हाउस
श्रीनिवास वेडिंग प्वाइंट
मंगला देवी स्कूल पार्किंग
परेड ग्राउंड रैम्प
बैरियर व्यवस्था
कार्यक्रम के दौरान परेड ग्राउंड के आसपास कुल 9 आउटर व इनर बैरियर लगाए जाएंगे।
आउटर बैरियर:
ईसी रोड-सर्वे चौक, मनोज क्लिनिक, बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक, ओरिएंट चौक, पैसिफिक तिराहा।
(केवल वीआईपी एवं पासधारक वाहनों को सीमित प्रवेश)
इनर बैरियर:
रोजगार तिराहा, कनक चौक, डूंगा हाउस, लैंसडाउन चौक, कॉन्वेंट तिराहा।
महत्वपूर्ण सूचना
पासधारक एवं वीवीआईपी वाहनों को छोड़कर किसी भी वाहन को इनर बैरियर के भीतर परेड ग्राउंड की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। आम नागरिक निर्धारित ड्रॉप प्वाइंट से पैदल चलते हुए पवेलियन ग्राउंड/भाजपा कार्यालय के पास बनाए गए प्रवेश द्वार से कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट प्लान का पालन कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत

गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का…

57 minutes ago

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, नियमों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों को दिए निर्देश…

1 hour ago

पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री

नौगांवखाल में सीएसडी कैंटीन का शुभारंभ, शहीद सैनिकों के परिजनों एवं गौरव सेनानियों को किया…

2 hours ago

21st U’khand State Science & Technology Conference to be held on 25–26 Oct

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 23 Oct: Prof Durgesh Pant, Director General, UCOST, has announced…

2 hours ago

M Sridhar takes charge as Director (HR), BHEL

my uttarakhand news Bureau Haridwar, 23 Oct: On his appointment as Director on the Board…

3 hours ago