Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के इन जिलों में अगले 48 घंटे में होगी भारी बारिश, स्कूल किए गए बंद – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: बुधवार यानी 31 जुलाई को उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल जाएगा. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से देहरादून, नैनीताल और कुछ जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश और जबरदस्त आकाशीय बिजली कड़कने की आशंका जताई गई है. इसको देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. जिसके आधार पर देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका ने 31 जुलाई को देहरादून के 1 से 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी शैक्षणिक संस्थानों के साथ आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश दिए हैं.उत्तराखंड के लगभग सभी जिलों में बारिश का दौर जारी है. बता दें कि मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, उधम सिंह नगर और अल्मोड़ा जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. आज यहां पर झमाझम बादल बरस सकते हैं.अगले 48 घंटे तक भारी बारिश का अलर्टमौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निर्देशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रेन थंडर स्टॉर्म एक्टिविटी 30 जुलाई की रात से ही सक्रिय हो जाएगी. इनमें देहरादून, नैनीताल, टिहरी पौड़ी चंपावत आदि जिलों में भारी बारिश देखने के लिए मिल सकती है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक भारी बारिश की आशंका जताई है. आने वाले 2 से 3 दिनों में पहाड़ से लेकर मैदान तक तेज बारिश देखने को मिल सकती है. इसके बाद अगस्त में बारिश की रफ़्तार में कुछ कमी होने की संभावना है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

देहरादून नगर निगम में फिर मेयर की कुर्सी पर बैठा युवक, कर्मचारियों ने पीटा; पुलिस हिरासत में – myuttarakhandnews.com

देहरादून। नगर निगम में हंगामा करने और मेयर की कुर्सी पर बैठने वाले एक युवक…

2 hours ago

केदारताल में लापता पर्वतारोहियों की तलाश तेज, हेलिकॉप्टर से उतारी गई 10 सदस्यीय रेस्क्यू टीम – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। केदारताल क्षेत्र में लापता पर्वतारोहियों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा…

2 hours ago

उत्तरकाशी में गौमुख-तपोवन समेत ऊंचाई वाले ट्रेक रूट बंद, नए परमिट जारी करने पर रोक – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते उत्तरकाशी जिले के चार…

3 hours ago

उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन में लापता आठ में से दो के शव मिले, छह की तलाश जारी – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन की चपेट में आकर लापता हुए आठ लोगों…

3 hours ago

18 हजार ट्रामाडोल कैप्सूल तस्करी मामले में एक और आरोपी फारूख अरेस्ट, अब तक 5 की हो चुकी गिरफ्तारी – myuttarakhandnews.com

एसटीएफ एएनटीएफ ने 35 लाख के 18 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदगी मामले में एक…

3 hours ago