मसूरी में बैरियरों पर नहीं लगेगा लंबा जाम, इको टैक्स के लिए Fastag सिस्टम होगा लागू – myuttarakhandnews.com

मसूरी: पर्यटन सीजन में मसूरी आने वाले पर्यटकों को जल्द ही बैरियरों पर लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलने वाली है। मसूरी नगर पालिका परिषद ने देहरादून-मसूरी मार्ग स्थित कोल्हूखेत इको बैरियर और माल रोड प्रवेश बैरियर पर फास्टैग आधारित शुल्क प्रणाली लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए नगर पालिका ने सभी संबंधित पक्षों और तकनीकी कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कार्ययोजना पर चर्चा की।
तीन महीने में लागू होगी नई व्यवस्था
नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने बताया कि वर्तमान में इको शुल्क और माल रोड प्रवेश शुल्क मैन्युअल तरीके से वसूला जाता है, जिससे पर्यटन सीजन में वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। फास्टैग आधारित डिजिटल सिस्टम लागू होने से वाहनों की आवाजाही तेज होगी और ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक खत्म होगी। उन्होंने बताया कि अगले तीन महीने के भीतर इस व्यवस्था को लागू करने का लक्ष्य रखा गया है।
कोल्हूखेत बैरियर पर होंगी तीन लेन
नई व्यवस्था के तहत कोल्हूखेत इको बैरियर पर तीन अलग-अलग लेन बनाई जाएंगी। पहली लेन फास्टैग वाले वाहनों के लिए, दूसरी स्थानीय निवासियों के लिए और तीसरी दोपहिया वाहनों के लिए होगी, जहां फिलहाल शुल्क मैन्युअल तरीके से लिया जाएगा। इसी तरह माल रोड प्रवेश बैरियर पर भी डिजिटल शुल्क प्रणाली लागू की जाएगी।
स्थानीय लोगों को मिलेगा विशेष पास
नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि मसूरी के स्थायी निवासियों को नई व्यवस्था में विशेष सुविधा दी जाएगी। इसके लिए स्थानीय वाहन स्वामियों को अपनी गाड़ियों का नगर पालिका में पंजीकरण कराना होगा। सत्यापन के बाद उन्हें विशेष पास जारी किए जाएंगे। इस पास के लिए नाममात्र का शुल्क निर्धारित किया जाएगा, जिस पर अंतिम निर्णय नगर पालिका बोर्ड की बैठक में लिया जाएगा।
डिजिटल होगा पूरा रिकॉर्ड, बढ़ेगी पारदर्शिता
मीरा सकलानी ने कहा कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद इको शुल्क से होने वाली आय का पूरा रिकॉर्ड डिजिटल होगा और आवश्यकता पड़ने पर सार्वजनिक भी किया जाएगा। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और राजस्व से जुड़ी अनियमितताओं की संभावना खत्म होगी। उन्होंने कहा कि पूरी भुगतान प्रक्रिया डिजिटल होने से भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा।
तीन महीने तक मांगे जाएंगे सुझाव
नगर पालिका ने नागरिकों, व्यापारियों और स्थानीय संगठनों से इस योजना को लेकर सुझाव और आपत्तियां भी आमंत्रित की हैं। अगले तीन महीने के भीतर लिखित सुझाव नगर पालिका को दिए जा सकेंगे, जिन पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद – myuttarakhandnews.com

देहरादून। बसंत विहार क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर हुई नकबजनी का पुलिस ने खुलासा…

1 minute ago

सिरौलीकलां नगर पालिका में कांग्रेस की जीत, राशिदा बेगम 1765 वोट से बनीं पालिकाध्यक्ष – myuttarakhandnews.com

किच्छा। ऊधमसिंह नगर की सिरौलीकलां नगर पालिका में कांग्रेस ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज…

7 minutes ago

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों को उपलब्ध कराया जाएगा ग्लोबल मार्केट गेट्स फाउंडेशन द्वारा राज्य को…

11 minutes ago

संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री

प्रमुख धार्मिक स्थलों पर संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए प्रभावी पहल करने के निर्देश आगामी…

33 minutes ago

हार्ट अटैक की पहचान करने वाले स्पंदन प्लेटफ़ॉर्म के विस्तार के लिए सनफॉक्स में हुआ 70 लाख डॉलर का निवेश –

  देहरादून — स्पंदन पोर्टेबल ईसीजी प्लेटफ़ॉर्म विकसित करने वाली देहरादून स्थित मेडटेक कंपनी सनफॉक्स टेक्नोलॉजीज़…

54 minutes ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने “सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट” दिवाली ऑफर्स की घोषणा की –

  देहरादून, : एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने आज एक शानदार दिवाली मनाने के लिए एक्सक्लूसिव ऑफर्स…

1 hour ago