Categories: hindiUttarakhand

तेज आंधी तूफान के साथ उत्तराखंड के इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)हल्द्वानी: उत्तराखंड में अगले 24 घंटों में मौसम बदलने वाला है. राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. साथ ही तेज आंधी-तूफान को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से टिहरी, देहरादून व हरिद्वार को छोड़कर राज्य के सभी जिलों में बारिश और आंधी तूफान का पूर्वानुमान है.मौसम विभाग के द्वारा उत्तराखंड के नैनीताल, चंपावत, यूएसनगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी और पौड़ी गढ़वाल जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की ओर से जारी पुर्वानुमान के अनुसार 7 मई से 10 मई तक राज्य के अधिकांश जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होगी और तेज हवाएं चलेंगी. जबकि 7 मई को राज्य के तीन जिलों टिहरी, देहरादून व हरिद्वार में मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा. यहां के लोगों का गर्मी से हाल बेहाल रहेगा. 8 मई को इन तीनों जिलों के मौसम में भी बदलाव की संभावना है.तापमान की स्थितिराज्य के मैदानी इलाकों में 7 मई को तापमान 1- 2 डिग्री बढ़ने की संभावना है. वहीं सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा, टिहरी का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा, हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा, अल्मोड़ा का अधिक तापमान 35 डिग्री सेल्सिय और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

3 hours ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

3 hours ago

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

8 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

8 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

8 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

8 hours ago