Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के इन 10 जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, रहिए सतर्क – Uttarakhand

There is a possibility of rain and snowfall in these 10 districts of Uttarakhand, be alertइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में बीते दिनों से बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है. वहीं आज फिर मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है. साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का अंदेशा जताया गया है. जिससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ सकती हैं. जबकि बारिश और बर्फबारी से चमोली माणा एवलांच में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू अभियान में खलल पड़ सकता है.मौसम विभाग की मानें तो राज्य में हल्की बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं. इसमें देहरादून,रुद्रप्रयाग, टिहरी,पौड़ी, चमोली,पिथौरागढ़,बागेश्वर,अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत में भी हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी की संभावनाएं जताई गई हैं. इसमें चमोली जिले में भी ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी की उम्मीद है.राजधानी देहरादून में आज आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे. अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमशः 23°C व 11°C के लगभग रहने की संभावना है.वहीं चमोली में बीते दिन माणा गांव के पास एक ग्लेशियर टूटने से बड़ा हादसा हुआ. आज दूसरे दिन मजदूरों को रेस्क्यू करने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है. बावजूद राज्य सरकार ने राहत एवं बचाव कार्य के लिए हर तरह के प्रयास किए जाने की बात कही है. इसके लिए हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है. 47 मजदूरों को अब तक बाहर निकाल लिया गया है, जबकि 8 मजदूर अभी भी फंसे हुए हैं. मौसम ने आज साथ दिया तो फंसे मजदूरों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू करने में मदद मिल सकती है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

3 minutes ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

9 minutes ago

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने…

1 hour ago

बीमारी के इलाज में मदद का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर ठगी में किया इस्तेमाल – myuttarakhandnews.com

बीमारी के इलाज में मदद का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर ठगी में किया…

1 hour ago

Nainital: दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या! पति, सास, जेठ और ननद गिरफ्तार | Nainital ramnagar dowry death case kohinoor | my uttarakhand news

Nainital: दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या! पति, सास, जेठ और ननद गिरफ्तार | Nainital…

1 hour ago