उत्तराखंड
Share0
देहरादूनः अग्निपथ या अग्निवीर योजना लागू होए पर देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुए थे, माना जा रहा है कि इस योजना से भाजपा को लोकसभा चुनाव में नुकसान हुआ है। अब इस पर रिव्यू किया जा रहा है, कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को हरियाणा, वेस्ट यूपी और राजस्थान की शेखावाटी में भारी नुकसान हुआ। इसका सबसे बड़ा कारण अग्निवीर या अग्निपथ योजना को माना जा रहा है। अब केंद्र सरकार अग्निवीर योजना का रिव्यू कर रही है. जैसे ही PM इटली की यात्रा से लौटेंगे, उनके सामने 17- 18 जून को अग्निवीर में किए जाने वाले बदलावों को लेकर प्रजेंटेशन रखा जाएगा।ये बदलाव हो सकते हैं1. अग्निवीरों का चार साल का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है।2. अधिक नौजवानों को भर्ती किया जा सकता है।3. 25 फीसदी रिटेंशन की लिमिट को बढ़ाया जा सकता है. इसे 60 प्रतिशत किया जा सकता हैं।4. शहीद या घायल होने पर मिल सकती है सहायता राशि।5. जवानों और अग्निवीरों की छुट्टियों में होने वाले अंतर को खत्म किया जा सकता है।JDU ने की थी बदलाव की मांगभाजपा के सहयोगी जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने अग्निवीर योजना में बदलाव करने की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि अग्निवीर योजना का काफी विरोध हुआ, लोकसभा चुनाव में इसका प्रभाव देखने को मिला. इस पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा कि मैं ये योजना खत्म करने के लिए नहीं कह रहा, लकिन चुनाव में विपक्षी दलों ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया था।राजनाथ सिंह ने कही थी ये बातदेश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा चुनाव के दौरान एक इंटरव्यू में अग्निवीर योजना में बदलाव करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था अग्निवीरों का भविष्य सुरक्षित करना सरकार का दायित्व है, यदि फिर भी जरूरत पड़ी तो हम इसमें बदलाव के लिए भी तैयार हैं।गोरखा सैनिक फिर भर्ती हो सकते हैंभारत की सेना में नेपाल के सैनिक भी हैं। ये गोरखा रेजिमेंट में हैं. लेकिन जब से अग्निवीर योजना आई है, तब से नेपाल के गोरखा सैनिकों की भर्ती नहीं हुई है. गोरखा रेजिमेंट में पहले 90 फीसदी सैनिक नेपाली और 10 फीसदी भारतीय होते थे। अब ये रेशियो 60- 40 का हो गया है। यदि अग्निवीर योजना में बदलाव होते हैं, तो संभव है कि एक बार फिर नेपाली सैनिक भारतीय सेना की भर्ती में हिस्सा लेंगे।
Share0
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun In a Deepawali gift for thousands of State government employees,…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami launched the Devbhoomi Parivar Portal…
भूमि विवाद, अवैध कब्जे, विद्युत बिलों में सोलर ऊर्जा यूनिटों के समायोजन एवं ग्राम पंचायत…
सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की…
लंबित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश…