Latest posts by Sapna Rani (see all)UP- UK Govt Jobs: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के जो युवा सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए ये खबर बड़े काम की है. हम आपको दोनों राज्यों में चल रही सरकारी नौकरियों की भर्ती के बारे में बताएंगे जिसके लिए आप इस समय फॉर्म भर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि ये वैकेंसी कौन कौन सी हैं और उनके लिए अप्लाई करने का क्या तरीका है.UP NHM CHO: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पद के लिए भर्ती कर रहा है. इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है, ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी डेट 17 नवंबर है. नर्सिंग में बीएससी और इंटीग्रल CCHN सर्टिफिकेट वाले उम्मीदवार upnrhm.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत 7,401 CHO को भरना है. इस भर्ती में सफल होने वाले उम्मीदवारों को हर माह 25,000/-वेतन मिलेगा. इन वैकेंसी के लिए 21 से 40 आयु वर्ग के लोग आवेदन कर सकते हैं.UPPSC भर्ती 2024 : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रार, असिस्टेंट आर्किटेक्ट, रीडर, प्रोफेसर संस्कृत, इंस्पेक्टर- सरकारी कार्यालय, रीडर ,प्रोफेसर अरबी के लिए भर्ती निकाली है. आयोग कुल 109 पदों को भरेगा. उम्मीदवार 18 नवंबर तक आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए 21 से 40 साल के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2024: जो महिलाएं आंगनवाड़ी भर्ती के लिए इच्छुक हैं उनके लिए फॉर्म आ गए हैं. उत्तर प्रदेश में 4 जिलों में आंगवाड़ी भर्ती होनी है. इसमें प्रयागराज, देवरिया, बलरामपुर और गोंडा शामिल हैं. फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 4 नवंबर से 9 नवंबर के बीच है.UKPSC लेक्चरर भर्ती 2024 : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा सेवा परीक्षा 2024 के तहत 613 लेक्चरर रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. UKPSC लेक्चरर अधिसूचना 2024 आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जारी की गई है. भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 7 नवंबर तक होगा. भर्ती का उद्देश्य 613 लेक्चरर पदों को भरना है.उम्मीदवारों की आयु 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए.UPSSSC ANM भर्ती 2024: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) महिला स्वास्थ्य कर्मियों के रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांग रहा है. पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 27 नवंबर तक upsssc.gov.in पर अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान से उत्तर प्रदेश में 5272 महिला स्वास्थ्य कर्मी के रिक्त पद भरे जाएंगे.
देहरादून के स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, शिक्षक पर लगे गंभीर इल्जाम; प्रधानाचार्य…
FDA का सख्त एक्शन, नोटिस पाने वाले कारोबारी अगले आदेश तक नहीं कर सकेंगे खाद्य…
नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब…
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…
एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…