Categories: hindiUttarakhand

लौट आया कोरोना! अलर्ट पर उत्तराखंड, एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, जारी हुये ये निर्देश – Uttarakhand

Corona is back! Uttarakhand on alert, health department in action, these instructions issuedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है. इस साल कोरोना का नया वैरियंट JN.1 ने पिछले एक महीने में हांगकांग, सिंगापुर समेत कई देशों में तेजी से फैला है. अन्य देशों में दस्तक देने के साथ ही भारत देश में भी दस्तक दे दी है, हालांकि भारत देश में अभी स्थिति सामान्य है. पिछले एक हफ्ते में कोरोना संक्रमण के मामले देश के महाराष्ट्र, तमिलनाडु और केरला के साथ ही अन्य राज्यों में सामने आए हैं. जिसको देखते हुए भारत सरकार ने देश के सभी राज्यों के स्वास्थ्य विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं.इसी क्रम में उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने भी कोविड- 19 के रोकथाम से संबंधित दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं. स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ सुनीता टम्टा ने प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को सतर्क रहने के साथ ही सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं. जारी दिशा निर्देश के अनुसार, उत्तराखण्ड में भी कोविड-19 प्रबन्धन के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है. हालांकि, वर्तमान समय में राज्य में एक भी व्यक्ति में कोराना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है. अभी उत्तराखंड में इसे लेकर स्थिति सामान्य है.ईटीवी भारत से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने कहा उत्तराखंड में कोविड का एक भी मामला सामने नहीं आया है. स्थिति सामान्य है. ऐसे में जनता को पैनिक होने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा देश के अन्य राज्यों कोरोना के मामले सामने आए हैं. जिसको देखते हुए सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को सतर्क रहने के दिशा निर्देश दिए गए हैं.कोविड-19 की रोकथाम के लिए दिशा निर्देशप्रदेश में कोविड-19 सर्विलांस सिस्टम को दुरुस्त किया जाये.जिन मरीजों में कोविड-19 के लक्षण पाए जाते हैं तो उनकी अनिवार्य रूप से जांच की जाये.कोविड-19 पॉजिटिव सैम्पल को होल जीनोम सिक्वेंसिग जांच के लिए सम्बन्धित जांच केन्द्र पर भेजा जाये.कोविड-19 से सम्बन्धित सभी सूचनाएं रोजाना इंटिग्रेटेड हेल्थ इनफॉरमेशन पोर्टल, आईडीएसपी पर अनिवार्य रूप से अपलोड की जाये.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

1 hour ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

2 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

7 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

7 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

7 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

9 hours ago