*सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर कर रहे थे हुड़दंग – युवकों पर पड़ी भारी रुद्रप्रयाग पुलिस ने उतार दी खुमारी*

*सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर कर रहे थे हुड़दंग – युवकों पर पड़ी भारी रुद्रप्रयाग पुलिस ने उतार दी खुमारी*
 
*अमर्यादित आचरण और हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध रुद्रप्रयाग पुलिस की लगातार चलेगी सख्त कार्यवाही*
 
जनपद रुद्रप्रयाग में प्रचलित श्री केदारनाथ धाम यात्रा अवधि में अत्यधिक संख्या में श्रद्धालु एवं यात्री वाहन जनपद क्षेत्रान्तर्गत आ रहे हैं। आने वाले वाहनों हेतु प्रभावी यातायात प्रबन्धन एवं श्रद्धालुओं के लिए भीड़ प्रबन्धन की जिम्मेदारी जनपद पुलिस बखूबी निभा रही है। श्रद्धालुओं के बीच यात्रा की आड़ लेकर कुछ नशेड़ी व हुड़दंगी प्रवृत्ति के लोग भी धाम क्षेत्र या धाम के पड़ावों तक आ रहे हैं। यात्री वाहनों के सीतापुर व सोनप्रयाग क्षेत्र में आने पर वाहनों को निर्धारित पार्किंग में खड़ा कराया जा रहा है। पुलिस के स्तर से धाम क्षेत्र व यात्रा पड़ावों पर अर्मादित आचरण करने वालो, नशे का सेवन करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु ऑपरेशन मर्यादा चलाया हुआ है। इसके तहत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पार्किंग में खड़े वाहनों, पैदल मार्ग या धाम क्षेत्र में नशे का सेवन करने, हुड़दंग मचाने व अर्मादित आचरण करने वालों पर समय रहते उचित कार्यवाही हो। इस हेतु पुलिस की स्पेशल टीमें निरन्तर गश्त कर रही हैं। गत दिवस की सांयकाल सोनप्रयाग पार्किंग में पुलिस टीम द्वारा देखा गया कि कुछ युवक वाहन संख्या यूपी 14 एफके 3131 (महिन्द्रा थार) की छत में बैठकर मदिरा पान कर रहे हैं। उनसे इन हरकतों की बाबत पूछताछ की तो उल्टा रौब गालिब कर रहे हैं। पुलिस टीम ने तुरन्त इनके इस कृत्य को रुकवाकर, इनको यहां की मर्यादा का पाठ पढ़ाते हुए सख्त हिदायत दी गयी। अपने इस कुकृत्य की इनके द्वारा भले ही माफी मांग दी गयी हो परन्तु केदारनाथ यात्रा के विभिन्न पड़ावों सहित धाम क्षेत्र में ऐसा कृत्य अक्षम्य है। पुलिस ने इनके विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए इनको सोनप्रयाग क्षेत्र से वापस भेज दिया है। जनपद पुलिस की ऐसे अर्मादित तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी। निकट भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर ऐसे लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर उचित वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
चालानी कार्यवाही का विवरणः-
1- तुशार चौधरी पुत्र श्री मूलचन्द चौधरी, निवासी गढ़ी, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश।
2- अभिषेक चौधरी पुत्र श्री सतीश, निवासी रजापुर, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश।
3- दीपांशु, पुत्र श्री राजेन्द्र सिंह निवासी रजापुर, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश।
4- राहुल पुत्र श्री मुकेश, निवासी सिकराव, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश।
 
इस वर्ष की यात्रा के पहले चार दिवसों में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से 25 व्यक्तियों के विरुद्ध ऑपरेशन मर्यादा के तहत कार्यवाही की गयी है।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

ग्राफिक एरा में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन… –

देहरादून, । जय श्री राम के जयकारों के बीच ग्राफिक एरा में 50 फीट ऊंचे…

2 hours ago

दशहरा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, बोले— सत्य और धर्म की ही होती है विजय –

परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी के दशहरा महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री, भगवान श्रीराम के आदर्शों…

2 hours ago

विजयदशमी पर महानगर दक्षिण में 40 स्थानों पर निकला पथ संचलन –

देहरादून, । विजयदशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), महानगर दक्षिण, देहरादून के…

2 hours ago

चारधाम यात्रा के समापन की उलटी गिनती शुरू, बदरीनाथ के कपाट 16 नवंबर को होंगे बंद –

देहरादून। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के समापन की तिथियां घोषित होने के साथ ही…

4 hours ago

साहित्य एवं फिल्म दिवस पर रामलीला महोत्सव में दिखा आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम –

 देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून की ओर से श्री गुरु नानक मैदान,…

6 hours ago