सरकार की कल्याणकारी योजनाएं अनुसूचित समाज को कर रहीं लाभान्वित- रेखा आर्या
देहरादून। आज देहरादून में अनुसूचित जाति जनप्रतिनिधि सम्मेलन (गढ़वाल संभाग) कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के गरिमामय उपस्थिति में प्रतिभाग किया।सम्मेलन में गढवाल सम्भाग के भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित समाज के सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा शिरकत की गई।सभी को संबोधित करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति का यह सम्मेलन भविष्य में अनुसूचित जाति के उत्थान में मील का पत्थर साबित होगा।इस सम्मेलन के माध्यम से भाजपा का अनुसूचित जाति समाज के उत्थान के लिए अपने कटिबद्धता के विचार को दर्शाती है। साथ ही सभी जन प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वो मोदी जी व धामी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर भविष्य के भारत को अम्बेडकर के सपनों के भारत निर्माण करने में सहयोग प्रदान करें।
साथ ही आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कटिबद्धता अनुसूचित जाति समाज के लिये है, उनकी हर योजना अनुसूचित समाज को लाभान्वित कर रही है। इस दौरान साथ ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही अनुसूचित समाज के कल्याणकारी योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया।कहा कि आज प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति के उत्थान के लिये अत्यंत गंभीर व मार्मिक भाव के साथ कार्य कर कर रही है।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा समीर आर्य, अनुसूचित मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री सुश्री स्वराज विद्वान, विधायक खजानदास, विधायक शक्तिलाल शाह, विधायक राजकुमार पोरी, विधायक भूपाल राम टम्टा, विधायक दुर्गेश्वर लाल, पूर्व विधायक सुरेश राठौर, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, जिला पंचायत अध्यक्षा पौड़ी श्रीमती शांति देवी, रुद्रप्रयाग जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती अमरदेई शाह, गढ़वाल संभाग के समस्त मोर्चो के अध्यक्ष,जनप्रतिनिधि,जिला पंचायत,नगर पंचायत, नगर निगम,क्षेत्र पंचायत के समस्त अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…