Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बारिश को लेकर आई ये खुशखबरी, IMD की भविष्यवाणी से झूम उठेंगे लोग – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में लोगों के लिए बारिश राहत बनकर बरसने वाली है। पर्वतीय इलाकों में मौसम का मिजाज आज बदला रहेगा। हल्की बारिश और झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। इससे मौसम सुहावना बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में इन दिनों सूरज की तपिश से झुलसा रही है। बीते कुछ दिनों से पारा लगातार चढ़ रहा है। हालांकि, मंगलवार को झोंकेदार हवाओं के कारण गर्मी से कुछ राहत मिली लेकिन पूरे दिन तापमान ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। देहरादून के तापमान में ही सामान्य से तीन चार डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी।प्रदेश में चटक धूप और तापमान में बढ़ोतरी से जहां गर्मी परेशान कर रही है, वहीं गर्म हवाओं के कारण घरों में बैठे लोग भी दिक्कत महसूस कर रहे थे। मंगलवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली। लेकिन, दोपहर के समय तेज धूप ने एक बार फिर लोगों को घरों में कैद कर दिया। दोपहर बाद चली झोंकेदार हवाओं से गर्मी से कुछ राहत मिली हालांकि इन हवाओं के कारण उड़ने वाली धूल ने लोगों को परेशान भी किया। मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा।पंतनगर का अधिकतम तापमान 36.6 और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.8 और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 23.8 और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी के कारण प्रदेश के जंगल भी आग से धधक रहे हैं। प्रदेश में अब तक वनाग्नि की 400 से ज्यादा घटनाएं सामने आ चुकी है। मंगलवार को 46 जगह जंगलों में आग लगी। इसमें गढ़वाल में 20 और कुमाऊं में 24 जगह जंगलों में आग लगी हुई है। जिससे 52 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

8 minutes ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

29 minutes ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

39 minutes ago

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

  , देहरादून:  राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…

45 minutes ago

जेके मैक्स पेंट्स ने जेके नैचुरल्स ऑरा के साथ सस्टेनेबल पेंट्स में रखा कदम –

 देहरादून,  जेके मैक्स पेंट्स ने सस्टेनेबल पेंट्स का नया ब्रांड जेके नैचुरल्स लॉन्च किया है।…

51 minutes ago