Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड की इस नई नवेली बहू के पूरे देश में चर्चे, अपने साथ ससुराल लाई सड़क का उपहार – myuttarakhandnews.com

विकासनगर। चकराता विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ गांव उदांवा तक सड़क पहुंचने की वर्षों पुरानी उम्मीद अब पूरी होती दिखाई दे रही है। नवंबर के पहले सप्ताह में पीएमजीएसवाई की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक के बाद दूसरे पखवाड़े तक सड़क निर्माण के लिए टेंडर जारी होने की संभावना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही जल्द सड़क निर्माण की बात कह चुके हैं।
सड़क का मामला उस समय चर्चा में आया था, जब चकराता तहसील के बुल्हाड़ गांव की शर्मिला का विवाह उदांवा गांव के अनिल के साथ संपन्न हुआ। शर्मिला बरात लेकर पैदल ही ससुराल को रवाना हुईं। करीब चार घंटे तक ऊबड़-खाबड़ रास्ते के सफर में शर्मिला सहित सभी बरातियों के पसीने छूट गए।
मुख्यमंत्री तक पहुंचा मामलाबरात के दौरान ही शर्मिला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उदावा गांव तक मोटर मार्ग का निर्माण कराने की मांग की। कहा कि सड़क सुविधा होने से गांव के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी और शादी-विवाह सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए होने वाली परेशानियां कम होंगी। मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचने के बाद संबंधित विभागों में भी सक्रियता बढ़ी।
सड़क की प्रगति जानने के लिए रुद्र सेना संस्थापक राकेश उत्तराखंडी ने शनिवार को मुख्य अभियंता पीएमजीएसआई गढ़वाल मयंक मित्तल से मुलाकात की। राकेश के अनुसार, मुख्य अभियंता ने बताया कि डीपीआर भारत सरकार को भेज दी गई है और 24 अक्टूबर को राज्य तकनीकी एजेंसी (एसटीए) रुड़की से मंजूरी भी मिल गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पीएमजीएसवाई अधिकारियों का आभार जताया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में भूकंप से डोली धरती, मची अफरा-तफरी – myuttarakhandnews.com

पिथौड़ागढ़; उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आज (25 अक्टूबर) भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल…

13 minutes ago

Dhami slams Akhilesh Yadav for allegedly calling people of Uttarakhand infiltrators

By Arun Pratap Singh my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 24 Oct: Political tensions appeared to…

29 minutes ago

DIS, Riverside Campus, wins accolades at National Level

my uttarakhand news Bureau  DEHRADUN, 24 Oct: At the Education World Awards (India School Rankings…

41 minutes ago

Munna Singh Chauhan questions Arya, Pritam Singh’s stand over Gairsain session

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 24 Oct: Senior BJP leader and Vikasnagar MLA, Munna Singh…

52 minutes ago

CM speaks to daughter of man allegedly threatened by Cong MLA’s brother, orders action

By Arun Pratap Singh my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 24 Oct: Chief Minister Pushkar Singh…

1 hour ago

The Heritage School celebrated its 73rd Annual Vibes

my uttarakhand news Bureau  DEHRADUN, 24 Oct: The Heritage School celebrated its 73rd Annual Vibes…

1 hour ago