इस बार दो मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर घोषित हुई तिथि – Uttarakhand

This time the doors of Kedarnath Dham will open on May 2, the date was announced on the holy festival of MahashivratriThis time the doors of Kedarnath Dham will open on May 2, the date was announced on the holy festival of MahashivratriThis time the doors of Kedarnath Dham will open on May 2, the date was announced on the holy festival of Mahashivratriइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: महाशिवरात्रि के अवसर पर केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हुई। आचार्य द्वारा पंचांग गणना के अनुसार मंदिर के कपाट खुलने की तिथि व समय घोषित किया गया। केदरानाथ धाम के कपाट दो मई को खोले जाएंगे। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बाबा केदार के कपाट खुलने की तिथि घोषित हुई।पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में आज महाशिवरात्रि के अवसर पर केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हुई। आचार्य द्वारा पंचांग गणना के अनुसार मंदिर के कपाट खुलने की तिथि व समय घोषित किया गया।इसके लिए केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग भी ऊखीमठ पहुंच गए थे। पुजारी शिव शंकर लिंग, बागेश लिंग और गंगाधर लिंग ने बताया कि ओंकारेश्वर मंदिर में सुबह छह बजे से पूजा-अर्चना शुरू हुई। बाबा केदार को बाल भोग, महाभोग लगाते हुए आरती की गई। इसके उपरांत रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में श्री केदारनाथ धाम के कपाट दो मई को खोले जाने की तिथि घोषित की गई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks