देहरादून: उत्तराखंड सरकार पर्वतीय जिलों में मुर्गी पालन के कारोबार से जुड़े लोगों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। पहाड़ों में मुर्गी पालकों को कुक्कुट फीड यानि मुर्गियों के चारे में 10 रुपये प्रति किलो की सब्सिडी देने के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने बुधवार को मुहर लगा दी है। इस योजना का लाभ सिर्फ पहाड़ के नौ जिलों को ही मिलेगा।
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड में पोल्ट्री मीट, अंडों की कमी को दूर करने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने को कुक्कुट विकास की योजनाएं संचालित की जा रही हैं। ब्रायलर फार्म और कुक्कुट वैली स्थापना योजना राज्य सेक्टर के तहत संचालित की जा रही है। इन योजनाओं में कुक्कुट पालकों ने पहाड़ों में कुक्कुट फीड की अधिक लागत को सबसे बड़ी समस्या बताया।
पहाड़ों में मैदानी क्षेत्रों के मुकाबले अधिक रेट पर फीड मिलता है। इससे उत्पादन का मूल्य अधिक होता है। इस लागत के अनुसार उन्हें बाजार में उचित मूल्य नहीं मिल पाता।
देहरादून , ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…
देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…
मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…
ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…
देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…
देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…