ज्योतिर्मठ। ज्योतिर्मठ पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। धमकी भरे ऑडियो संदेश मिलने के बाद पीठ और अनुयायियों में हड़कंप मच गया है।
ज्योतिर्मठ पीठ के मीडिया प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से शंकराचार्य “गौ माता-राष्ट्रमाता” अभियान चला रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य देशभर में गौ हत्या पर प्रतिबंध की मांग को लेकर जनजागरण करना है। इसी क्रम में 3 मई से उत्तर प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में उनकी प्रस्तावित ‘गविष्ठी यात्रा’ आयोजित होनी है, जिसके दौरान वे गौ रक्षा के समर्थन में लोगों को जागरूक करेंगे और हर विधानसभा में ‘रामा गौ धाम’ निर्माण के लिए प्रेरित करेंगे।
आधिकारिक नंबर पर आए धमकी भरे संदेश
मीडिया प्रभारी के अनुसार 1 अप्रैल 2026 को ज्योतिर्मठ के आधिकारिक नंबर पर देर रात आपत्तिजनक टेक्स्ट संदेश प्राप्त हुए। नंबर ब्लॉक किए जाने के बाद 6 अप्रैल को दो अलग-अलग समय पर धमकी भरे वॉइस मैसेज भी आए।
ऑडियो संदेशों में शंकराचार्य के खिलाफ गंभीर आपत्तिजनक और जान से मारने की धमकी दी गई है। इसमें उनकी यात्रा के दौरान हमले की बात कही गई है।
जल्द होगी कानूनी कार्रवाई
संजय पांडेय ने बताया कि इस पूरे मामले में विधिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। शंकराचार्य के अधिवक्ता के माध्यम से संबंधित धाराओं में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून , । उत्तराखंड के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने कहा…
उद्योग सचिव विनय शंकर पांडे ने कहा कि वैश्विक निवेशक सम्मेलन से 1.01 लाख करोड़…
my uttarakhand news Bureau MUSSOORIE, 16 Oct: Following Supreme Court directives to halt commercial activities…
my uttarakhand news Bureau Hyderabad, 17 Oct: Kuhoo Garg, a 2024-batch Indian Police Service (IPS)…
देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लोक भवन पहुंचकर प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल…
निलंबन के बाद सुशील सती को लक्सर ब्लॉक से हटाकर हरिद्वार जिले के ही बहादराबाद…