Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

वाहन चोरी करने वाले तीन अभियुक्त दून पुलिस की गिरफ्त में – my uttarakhand news

अपराधउत्तराखंड
by cradminAugust 17, 2025August 17, 2025029

Share0

 
देहरादून। कोतवाली रायवाला क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोरों को दबोच लिया।
मामला बीती 16 अगस्त 2025 की रात्रि का है, जब ग्राम प्रतीतनगर निवासी सुमित पुत्र बाबूराम ने अपनी मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर (UK14H-8694) की चोरी की सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों की सतर्कता से तीनों अभियुक्तों को मौके पर ही पकड़ लिया गया और थाने लाकर सुपुर्द किया गया।
तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 142/25, धारा 303(2)/317(2)/3(5) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान –

रोबिन सहरावत (25 वर्ष), पुत्र सुभाष सहरावत, निवासी ग्राम जागसी, थाना बरौदा, जिला सोनीपत (हरियाणा)
मोहित गणगस (27 वर्ष), पुत्र जय भगवान, निवासी ग्राम समर गोपालपुर, थाना टटौली, जिला रोहतक (हरियाणा)
हैप्पी शर्मा (31 वर्ष), पुत्र हंसराज शर्मा, निवासी ग्राम तितियाना, थाना गुहला चिका, जिला कैथल (हरियाणा)

बरामदगी –एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UK14H-8694, काले रंग की)।
पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है तथा इनके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Share0

Exit mobile version