देहरादून। ऑपरेशन प्रहार के तहत देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त फरहान बेग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहे बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र में चंद्रबनी स्थित चोटिया बाबा मंदिर के पास निर्माणाधीन हाईवे के समीप तीन संदिग्धों के होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पुलिया के नीचे बैठे तीनों संदिग्धों को दबोच लिया।तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक पिस्टल 32 बोर, दो खाली मैगजीन, दो जिंदा कारतूस, दो तमंचे 315 बोर और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पूछताछ में सामने आया कि बरामद पिस्टल का संबंध कुछ दिन पूर्व भुड्डी गांव में हुई हत्या की घटना से भी है। पुलिस के मुताबिक, हत्या की घटना में प्रयुक्त पिस्टल अभियुक्त फरहान बेग द्वारा उपलब्ध कराई गई थी। इस मामले में फरहान वांछित चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्तों में फरमान बेग निवासी नूर इनक्लेव आजाद कॉलोनी पटेलनगर, जैद और फरहान निवासी लंढौरा हरिद्वार शामिल हैं। तीनों के खिलाफ कोतवाली पटेलनगर में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस टीम में कोतवाली पटेलनगर और एसओजी देहरादून की संयुक्त टीम शामिल रही।
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…