Categories: hindiUttarakhand

नैनीताल में तीन घंटे तांडव: तोड़फोड़…पथराव और लाठीचार्ज, मासूम से दरिंदगी पर फूटा गुस्सा – Uttarakhand

Three hours of mayhem in Nainital: Vandalism… stone pelting and lathi charge, anger erupted over brutality against an innocentइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)नैनीताल : सामान्य तौर पर शांत रहने वाले नैनीताल शहर में बुधवार को अचानक सांप्रदायिक तनाव हो गया। रात करीब साढ़े नौ बजे से साढ़े 12 बजे तक सड़कों पर तांडव होता रहा। उस्मान नाम के बुजुर्ग ठेकेदार पर एक बालिका से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया तो सूचना शहर में आग की तरह फैल गई। लोगों की भीड़ मल्लीताल की सड़कों पर इकट्ठी हो गई। इसके बाद हिंदू संगठनों ने मुस्लिम समाज के लोगों की दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।शहर का माहौल खराब होने पर पूरा बाजार बंद हो गया। सांप्रदायिक तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पकड़े गए आरोपी को अपने हवाले करने की मांग करते हुए भीड़ ने मल्लीताल कोतवाली घेर ली। लोग आरोपी को कोतवाली के लॉकअप से बाहर निकालने पर आमादा थे। उन्होंने कोतवाली के बाहर ही धरना दे दिया।पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाएइस बीच पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। कुछ लोगों ने धार्मिक स्थल के दरवाजे पर पथराव भी किया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। बवाल के दौरान कई लोगों के घायल होने की सूचना है।वाहन गिराए, घरों के तोड़े शीशेउग्र भीड़ ने गाड़ी पड़ाव बाजार में खड़े वाहन गिरा दिए। वहां दुकानों के आगे रखे सामान को भी इधर-उधर फेंक दिया। साथ ही कई घरों पर ईंट पत्थर फेंके। इस दौरान कई घरों के शीशे टूट गए। तब पुलिस ने वहां से अराजकता फैला रहे लोगों को खदेड़ा।पांच सौ मीटर तक फैलाते रहे अराजकताउग्र भीड़ ने एक किमी में अराजकता फैलाई। कोतवाली और गाड़ी पड़ाव तक कई बार उग्र लोग आते-जाते रहे और पत्थर चलाते रहे। पुलिस एक जगह से भीड़ को हटाती तो लोग दूसरी ओर एकत्र हो जा रहे थे।दहशत में आ गए लोगगाड़ी पड़ाव में मकानों पर पथराव के बाद लोग दहशत में आ गए। वहां रहने वाले परिवार खिड़की से ऐसा न करने की गुहार लगाते रहे। पुलिस पहुंची तो भीड़ वहां से भागी।कार में किया दुष्कर्म, किशोरी को सड़क पर उतारा और भाग गयाकोतवाली के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि हवस का शिकार हुई बालिका की मां रिश्तेदारी में कहीं बाहर गई थी। पति और बच्चे यहीं थे। ऐसे में अपने घर का कामकाज कराने के लिए तीन दिन पहले उस्मान ने महिला की बेटी को अपने यहां बुला लिया था। उसने बालिका को 200 रुपये भी दिए।अगले दिन वह उसे अपनी कार में ले गया और दुष्कर्म किया। उसने बालिका को शहर की एक प्रमुख रोड पर उतार दिया और चला गया। बालिका के घरवालों को जब जानकारी हुई तो बुधवार को उन्होंने पुलिस में शिकायत की। इस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।आज नैनीताल बंद का एलानकोतवाली के सामने धरना दे रहे कई संगठनों ने एलान किया कि बृहस्पतिवार को नैनीताल बाजार पूरी तरह से बंद रहेगा। कोई भी दुकान नहीं खुलेगी। बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले को लेकर लोगों में आक्रोश है। पुलिस शांति व्यवस्था बनाने की कोशिश कर रही है। आसपास के थानों से पुलिस बुला ली गई है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी क्राइम

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064…

1 hour ago

CM Dhami Unveils Key Announcements on National Unity Day | Uttarakhand News Network

On the occasion of National Unity Day, Chief Minister Pushkar Singh Dhami participated in the…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल…

4 hours ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

7 hours ago