Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में केदारनाथ मार्ग पर लिंचोली में तीन और शव बरामद, मृतकों की हुई पहचान – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के केदारनाथ पैदल मार्ग पर पिछले माह अतिवृष्टि और बादल फटने से आई आपदा के मलबे से गुरुवार को तीन और शव मिले। रुद्रप्रयाग जिला आपदा केंद्र के अनुसार, ये शव दोपहर बाद तलाशी अभियान के दौरान लिंचोली से बरामद हुए। शवों के पास मिले आधार और एटीएम कार्ड के जरिये मृतकों की पहचान सुमित शुक्ला, कृष्ण पटेल और लाल बहादुर पटेल के रूप में की गई है।31 जुलाई की रात केदारनाथ के पैदल रास्ते में भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ था। लिंचोली पड़ाव में भी भूस्खलन होने से उसके मलबे में लोग दब गए थे। लिंचोली में दो लोगों के शव पहले बरामद हुए थे, जबकि गुरुवार को तीन और शव मिले। आज जिन लोगों के शव मिले उनमें सुमित शुक्ला (21) गाजियाबाद का निवासी था, जबकि दो अन्य के बारे में यह पता नहीं चल पाया कि वे कहां के रहने वाले थे।मौसम बचाव अभियान में खराब मौसम भी बाधा बना। बचाव कार्य में वायुसेना के चिनूक और एमआई-17 हेलीकॉप्टरों को भी लगाया गया था। निजी हेलीकॉप्टरों की मदद से भी यात्रियों को रेस्क्यू कर शेरसी हेलीपैड पहुंचाया गया। इस आपदा में करीब 20 लोगों की मौत हो गई थी। केदार घाटी में 31 जुलाई की रात को आई आपदा के बाद से एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ व लोकल पुलिस राहत-बचाव अभियान में जुटे रहे। इस दौरान हजारों लोगों को रेस्क्यू किया गया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्रदेश में आपदा से उत्पन्न स्थिति पर नजर बनाए थे। पीएमओ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हरसंभव मदद का भरोसा दिया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी शुक्रवार को मुख्यमंत्री धामी को फोन कर आपदा और नुकसान की जानकारी लेकर लोगों की सुरक्षा के लिए सहायता का आश्वासन दिया था।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

गुरु भक्ति के जयकारों के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट –

 देहरादून। अटूट श्रद्धा, गुरु भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के पावन वातावरण में सिखों के विश्वविख्यात…

2 hours ago

ग्राफिक एरा के क्रिकेटरों का उत्तराखंड की टीमों में चयन –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा के चार खिलाड़ियों का उत्तराखंड की क्रिकेट टीमों में चयन होने…

8 hours ago

ग्राफिक एरा में राष्ट्रीय संगोष्ठी, एआई के इस्तेमाल में मानवीय विवेक और नैतिक जिम्मेदारी सर्वोपरि –

 देहरादून ,। ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि एआई और डेटा साइंस का उपयोग…

8 hours ago

खाद्य सुरक्षा में आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल ज़रूरी… –

  देहरादून,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि एआई और आधुनिक तकनीकों से खाद्य बर्बादी…

8 hours ago

उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के झटकों से घरों से बाहर भागे लोग | Uttarkashi earthquake 4 2 magnitude uttarakhand | my uttarakhand news

उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के झटकों से घरों से बाहर भागे लोग…

8 hours ago

उत्तराखण्ड एसोसिएशन ऑफ वेडिंग्स एंड इवेंट्स का देहरादून में शुभारंभ –

  देहरादून,  : उत्तराखण्ड में वेडिंग, इवेंट्स, हॉस्पिटैलिटी और इनसे जुड़े उद्योगों के हितधारकों को एक…

11 hours ago