देहरादून (डोईवाला) :घटना आज सुबह 6बजे के लगभग की बताई जा रही है , जहां डोईवाला की तरफ से आ रही इको स्पोटर्स कार असंतुलित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ देहरादून से डोईवाला की ओर जा रहे 2 वाहनो मारूती इको तथा आल्टो 800 कार से टकरा गई। दुर्घटना स्थल कुँआवाला क्षेत्र दड़ेश्वर मन्दिर से पहले का है , टक्कर में सभी वाहनों में बैठे लोगों को गम्भीर चोटें आई। मौके पर पुलिस टीम ने पहुँच राहत एंव बचाव कार्य प्रारम्भ किया ।
मौके से पुलिस द्वारा दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तत्काल उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों द्वारा 3 घायलो कोे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की जांच की जा रही है।
दुर्घटना में काल मे मुँह में समाये लोग रुद्रप्रयाग निवासी बताये जा रहे है:गौरव कन्वासी पुत्र खुशाल सिंह, निवासी नागपुर पटटी दुर्गा धार, जिला रूद्रप्रयाग, उम्र 32 वर्ष:भुवनेश्वरी देवी पत्नी महादेव पुरोहित, निवासी ग्राम कुहेली, पोस्ट कुरूक्षण, जिला रूद्रप्रयाग,उम्र 30 वर्ष: गौरी पुत्री महादेव पुरोहित, निवासी उपरोक्त, उम्र 05 वर्ष
-साथ ही देहरादून निवासी कुछ व्यकियों की भी गम्भीर रूप से घायल होने की सूचना भी है: जसमती देवी पत्नी चन्द्रसिंह नेगी, निवासी बालावाला, देहरादून उम्र 76 वर्ष: दिव्यांश नेगी पुत्र रविन्द्र नेगी, निवासी, बालावाला देहरादून, उम्र 07 वर्ष; मनोज पुत्र शिवराज सिंह, निवासी सेलाकुई, देहरादून, उम्र 31 वर्ष: बुद्विराम पुत्र केवल राम निवासी तिलवाडा, रूद्रप्रयाग, उम्र 78 वर्ष: आमिर पुत्र अजहर अली, निवासी प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 24 वर्षप्रथम दृष्टि से दुर्घटना का कारण स्पोर्ट कार की तेज स्पीड बताई जा रही है जिससे कार में नियंत्रण नहीं रहा । और एक कि गलती से दो अन्य कारों को नुकसान हुआ ।
Post Views: 13
Post navigation
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …
न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…
लोक निर्माण विभाग, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, के०एल० साह ट्रस्ट नगर पालिका परिषद बा0 इ0का0 का…