रामपुर रोड स्थित दोपहिया शोरूम में चोरी, तीन स्कूटी और स्पेयर पार्ट्स गायब – पर्वतजन

हल्द्वानी के रामपुर रोड क्षेत्र में स्थित एक दोपहिया वाहन शोरूम में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा शोरूम से तीन स्कूटी और कई स्पेयर पार्ट्स चोरी किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। शोरूम संचालक की शिकायत पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार रामपुर रोड पर “बालाजी मोटर्स” नाम से दोपहिया वाहनों का शोरूम संचालित होता है, जिसके मालिक राजेश बंसल हैं। 12 दिसंबर को शोरूम पहुंचने पर उन्होंने वाहनों और स्पेयर पार्ट्स का स्टॉक मिलान कराया, जिसमें तीन होंडा एक्टिवा स्कूटी कम पाई गईं। चोरी हुई स्कूटी के चेसिस नंबर ME4JK361LSD196505, ME4JK431JSG010119 और ME4JK363DSW002651 बताए गए हैं। इसके अलावा शोरूम से कई कीमती स्पेयर पार्ट्स भी गायब मिले।
स्टॉक में गड़बड़ी पाए जाने के बाद शोरूम में कार्यरत कर्मचारियों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी। इसके बाद शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। फुटेज में 11 और 12 दिसंबर की रात एक अज्ञात व्यक्ति चेहरे पर कपड़ा बांधकर शोरूम का ताला खोलते हुए और अंदर प्रवेश करते हुए दिखाई दिया।

शोरूम मालिक का आरोप है कि सीसीटीवी में दिखाई दे रहा व्यक्ति ही चोरी की घटना को अंजाम देकर स्कूटी और स्पेयर पार्ट्स लेकर फरार हुआ है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
सीओ सिटी अमित सैनी ने बताया कि शोरूम मालिक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Sapna Rani

Recent Posts

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नेशविला रोड स्थित पथरिया पीर वाल्मीकि मंदिर में…

2 hours ago

एनएच-109 पर कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में सड़क हादसे ने दो परिवारों…

3 hours ago

आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति

देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र…

5 hours ago