Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में सड़क पर पलटी कार , हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत – Uttarakhand

Car overturned on the road in Uttarakhand, three youths died on the spot in the accidentइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)उधम सिंह नगर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, यहां जसपुर कोतवाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। यह हादसा जसपुर बीएसबी इंटर कॉलेज के पास हुआ, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए।घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान शाहरुख, आमिर और खालिद के रूप में हुई है, जो चांद मस्जिद, रहमत नगर, जसपुर के निवासी थे। मौके पर पहुंचे जसपुर कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने पूरी घटना का जायजा लिया और पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।चाय पीने निकले थे युवकबताया जा रहा है कि चाय पीने के लिए सोमवार रात को पांचों दोस्त कार से घर से निकले थे , लेकिन उन्हें क्या पता था कि कुछ पल में ही सब कुछ तबाह होने वाला है। जैसे ही उनकी कार जसपुर बीएसबी इंटर कॉलेज के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई , हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल युवकों का काशीपुर में मुरादाबाद रोड स्थित केवीआर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। वहीं मृतक युवकों की उम्र महज 19 से 21 साल के बीच थी , कुछ ऐसा ही देहरादून इनोवा हादसे में भी देखने को मिला था. वहीं ये हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसे के बाद मृतक परिवारों में मातम छाया हुआ है। सड़क हादसे में 19 वर्षीय शाहरुख, 21 वर्षीय आमिर और 20 वर्षीय खालिद की मौत हो गयी , जबकि फैज और नसीम दोनों घायल हो गए।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

देहरादून। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस की…

44 minutes ago

विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी करने वाले आरोपी को दून…

2 hours ago

बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक

देवप्रयाग। उत्तराखंड के देवप्रयाग से विधायक विनोद कंडारी सोमवार को सड़क हादसे का शिकार हो…

3 hours ago

बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, दीपावली से पहले मौसम में आएगा बदलाव

चमोली। उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल बदरीनाथ धाम में मौसम ने अचानक करवट ले ली है।…

4 hours ago

यूपी में फिर महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा समेत 5 शहरों में बढ़े दाम – myuttarakhandnews.com

लखनऊ: यूपी में सीएनजी के दाम वाहन चालकों को टेंशन में डाल सकते हैं. पेट्रोल…

15 hours ago