बागेश्वर का रोमांचक विजय पंच, मसूरी ने आठ विकेट से मारी बाजी” –


देहरादून। उत्तराखंड प्रीमियर लीग-2026 के तीसरे सीजन में  राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में महिला वर्ग के दो मुकाबलों में रोमांच और संघर्ष देखने को मिला। दिन के पहले मुकाबले में बागेश्वर एरियल ने पिथौरागढ़ हरिकेन्स को तीन विकेट से हराकर जीत दर्ज की, जबकि दूसरे मैच में मसूरी क्वींस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देहरादून वॉरियर्स को आठ विकेट से पराजित किया।नंदिनी की संयमित पारी से बागेश्वर एरियल की रोमांचक जीतपहले मुकाबले में बागेश्वर एरियल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पिथौरागढ़ हरिकेन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 135 रन बनाए। गायत्री आर्य ने 35 गेंदों पर 41 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर पारी को संभाले रखा।जवाब में 136 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बागेश्वर एरियल की शुरुआत चुनौतीपूर्ण रही, लेकिन टीम ने दबाव के क्षणों में धैर्य बनाए रखा। नंदिनी कौशिक ने 35 गेंदों पर 41 रन की उपयोगी पारी खेलकर टीम की जीत की नींव रखी। बागेश्वर एरियल ने 19.1 ओवर में सात विकेट खोकर 136 रन बनाए और मुकाबला तीन विकेट से अपने नाम कर लिया।निशा की घातक गेंदबाजी, मसूरी क्वींस ने आठ विकेट से जीता मुकाबलादिन के दूसरे मुकाबले में मसूरी क्वींस ने देहरादून वॉरियर्स के खिलाफ गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावी प्रदर्शन किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी देहरादून वॉरियर्स की टीम 19 ओवर में 123 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। प्रीति भंडारी ने 38 गेंदों में 59 रन की जुझारू पारी खेलते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने का प्रयास किया।मसूरी क्वींस की गेंदबाजों ने पूरे मुकाबले में अनुशासित गेंदबाजी की। निशा मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट चटकाए। उनकी धारदार गेंदबाजी के सामने देहरादून की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। शानदार प्रदर्शन के लिए निशा मिश्रा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी मसूरी क्वींस ने बिना किसी खास दबाव के 18.3 ओवर में दो विकेट खोकर 125 रन बनाकर मुकाबला आठ विकेट से जीत लिया। कप्तान नंदिनी कश्यप ने कप्तानी पारी खेलते हुए 64 गेंदों पर नाबाद 62 रन बनाए और टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।रणनीति और तैयारी को बताया जीत की कुंजीमुकाबले के बाद मसूरी क्वींस की कप्तान नंदिनी कश्यप ने टीम की तैयारियों और रणनीति को जीत का अहम आधार बताया। उन्होंने कहा कि टीम प्रत्येक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अलग रणनीति के साथ मैदान में उतर रही है। विपक्षी बल्लेबाजों और गेंदबाजों का अध्ययन करने के बाद योजनाएं तैयार की जा रही हैं और अब तक इसका अच्छा परिणाम मिला है।पिच के मिजाज पर कप्तान ने कहा कि पिछले मुकाबले की तुलना में मंगलवार को विकेट बल्लेबाजी के लिए बेहतर था। हालांकि पारी के अंतिम चरण में गेंद कुछ नीची रह रही थी, लेकिन विकेट स्कोरिंग के लिहाज से अच्छा था। उन्होंने कहा कि उनकी टीम के गेंदबाजों ने विपक्षी टीम को 20 से 30 रन कम स्कोर तक सीमित रखने में अहम भूमिका निभाई, जिससे लक्ष्य का पीछा करना आसान हुआ।महिला वर्ग के इन दोनों मुकाबलों में जहां बागेश्वर एरियल ने दबाव में संयम दिखाते हुए रोमांचक जीत हासिल की, वहीं मसूरी क्वींस ने एकतरफा अंदाज में मुकाबला अपने नाम कर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
For Feedback – feedback@example.com

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

केदारनाथ धाम में धरने पर बैठे BKTC के कर्मचारी, अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी, जानिए क्यों? – myuttarakhandnews.com

कर्मचारियों ने मंगलवार से एक सप्ताह तक मंदिर केदारनाथ मंदिर प्रांगण में क्रमिक अनशन करने…

15 minutes ago

रुद्रपुर में कारोबारी रोहिताश बत्रा और डॉ. दीपक छाबड़ा के आवासों पर 40 घंटे से जारी आयकर जांच – myuttarakhandnews.com

रुद्रपुर। कारोबारी रोहिताश बत्रा और डॉ. दीपक छाबड़ा के आवासों पर आयकर विभाग की कार्रवाई…

21 minutes ago

लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली इकाई पर छापा, 90 किलो पनीर और 6 क्विंटल पामोलीन तेल नष्ट – myuttarakhandnews.com

लक्सर। नवरात्र और दीपावली के त्योहारों को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के…

28 minutes ago

मोबाइल पर टोकने से आहत आठवीं की छात्रा ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी। उत्तराखंड के बिंदुखत्ता स्थित वेस्ट राजीवनगर में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय…

34 minutes ago

16 और 17 अक्टूबर को आयोजित होगा फिक्की फ्लो बाजार 2026 –

  देहरादून, : फिक्की फ्लो उत्तराखण्ड ने आज दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर में आयोजित प्रेस…

41 minutes ago