Categories: hindiUttarakhand

देहरादून समेत उत्तराखंड के 4 जिलों में आंधी-बारिश और ओले का अलर्ट, कल के लिए चेतावनी जारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून : अप्रैल का महीना शुरू होते ही उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट ली है. पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो गया है और इसका असर पूरे प्रदेश में दिख रहा है. पहाड़ों पर बादल, बिजली की कड़क और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी मौसम का यह बदला मिजाज अभी कुछ दिन और बना रहने वाला है.
देहरादून में रविवार (5 अप्रैल) की सुबह धूप खिली तो थी, लेकिन ज्यादा देर टिकी नहीं. दोपहर होते-होते आसमान में बादल घिरने लगे और तेज हवाएं चलने लगीं. शहरवासियों के लिए यह मौसम न पूरी तरह गर्मी का था, न बरसात का बस एक अजीब सी उलझन भरा दिन था.
पहाड़ी इलाकों में हालात थोड़े अलग रहे. वहां दिनभर बादल मंडराते रहे और दोपहर बाद कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बौछारें पड़ीं. कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली भी चमकी. शाम होते-होते चारधाम क्षेत्र और आसपास की ऊंची चोटियों पर हिमपात शुरू हो गया. जिससे पहाड़ों में ठिठुरन एक बार फिर लौट आई.
मंगलवार को चार जिलों में ऑरेंज अलर्टमौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार (7 अप्रैल) के लिए देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और उत्तरकाशी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में ओलावृष्टि, अंधड़ और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है. ऑरेंज अलर्ट का मतलब होता है कि मौसम गंभीर रूप ले सकता है और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. आज यानी सोमवार को भी पर्वतीय जिलों में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं तेज बौछारें पड़ सकती हैं.
ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्यफिलहाल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है. देहरादून में अधिकतम तापमान 30.2 और न्यूनतम 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ऊधमसिंह नगर में पारा थोड़ा ऊपर रहा, अधिकतम 30.7 और न्यूनतम 17.1 डिग्री. वहीं पहाड़ी इलाकों में ठंड अभी भी बरकरार है. मुक्तेश्वर में अधिकतम 18.1 और न्यूनतम 7.4, जबकि नई टिहरी में अधिकतम 19.2 और न्यूनतम 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा.
चारधाम यात्रियों के लिए खासयह मौसम खासतौर पर उन श्रद्धालुओं के लिए चिंता की बात है जो आने वाले दिनों में चारधाम यात्रा की तैयारी कर रहे हैं. ऊंचाई वाले रास्तों पर ताजा बर्फबारी और बारिश से सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं. यात्रा पर निकलने से पहले मौसम का ताजा अपडेट जरूर लें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ का असर बना रहेगा, इसलिए खुले में काम करने वाले लोगों और किसानों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा

30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…

6 minutes ago

किसान यूनियन टिकैत के धरने को लेकर रुद्रपुर में हाई अलर्ट, चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात – myuttarakhandnews.com

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को लेकर…

13 minutes ago

रुद्रप्रयाग में गैस उपभोक्ताओं को मिली राहत, ई-केवाईसी के लिए 23 अगस्त तक बढ़ी तारीख

13,551 गैस उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी बाकी रुद्रप्रयाग। गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है।…

26 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा

30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…

48 minutes ago

कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट, ऋषिकेश में बम निरोधक दस्ते का सघन चेकिंग अभियान

किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर…

1 hour ago

कानून व्यवस्था मजबूत करने को जिला बदर की कार्रवाई, छह अपराधियों पर छह माह की रोक

नैनीताल:  जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

1 hour ago