Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड: गिरिजा मंदिर के गेट के बाहर बाघ ने गाय का किया शिकार, एक दिन पहले घोड़े को खींच ले गया था – myuttarakhandnews.com

रामनगर। गिरिजा मंदिर के मुख्य गेट के बाहर बाघ ने गाय को अपना शिकार बना लिया। इससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं, ढिकुली में कार्बेट टाइगर रिजर्व के जंगल के किनारे घोड़े को निवाला बनाने वाले बाघ की निगरानी के लिए विभाग ने ट्रैप कैमरा लगा दिए हैं। ताकि हमलावर बाघ की विभाग को पहचान हो सके।
घोड़े को जंगल में खींच ले गया था बाघसोमवार को दोपहर दो बजे के करीब कार्बेट के जंगल से लगे ढिकुली क्षेत्र में आबादी के समीप से मैदान से बाघ एक घोड़े को जंगल में खींच ले गया था। लोगों ने काफी शोर भी मचाया, लेकिन बाघ घोड़े को घसीटकर ले जाता रहा। चूंकि ढिकुली क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही हर समय रहती है।
पर्यटक सड़क पर घूमते भी हैं। इसके अलावा स्थानीय ग्रामीण भी वहां रहते हैं। जिससे सुरक्षा का खतरा बना हुआ है। मंगलवार को विभाग की ओर से चार जोड़ी कैमरा ट्रेप लगाए गए हैं, ताकि बाघ की तस्वीर इन कैमरों में आ सके।
सर्पदुली रेंजर संजय पांडे ने बताया कि कैमरे अभी चेक नहीं किए हैं। एक दो दिन बाद ही कैमरे चेक किए जाएंगे कि उसमें बाघ की तस्वीर आई या नहीं।
बता दें कि, हमलावर बाघ ने पहले भी उस क्षेत्र में बैल व गाय को मारा था। गांव के छोड़े गए मवेशियों के शिकार के लिए बाघ गांव के नजदीक तक पहुंच रहे हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

37 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

59 minutes ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

1 hour ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago