जनपद रुद्रप्रयाग : जनपद में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा मार्ग आंशिक रूप से बाधित चल रहा है ।जगह-जगह तेज बारिश के कारण मार्ग पर मलवा आ रहा आ गया है ” वही कुछ देर पहले मिली सूचनानुसार जंगलचट्टी के पास गधेरे में भी मलबा पत्थर आगये जिसकी चपेट में आने के कारण एक व्यक्ति की मृत्यु तथा 02 लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है।”
मौसम पूर्वानुमान के अनुरूप इस पूरे सप्ताह के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।जिस कारण निरंतर बारिश हो रही है।
पैदल मार्ग जगह जगह भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र है ऐतिहात के तौर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा को अग्रिम आदेशों तक सोनप्रयाग से स्थगित कर दिया गया है।
केवल जंगलचट्टी क्षेत्र में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में फंसे यात्रियों को पुलिस सुरक्षा के बीच नीचे की ओर भिजवाया जा रहा है।
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने जनता से अपील की श्री केदारनाथ धाम आ रहे श्रद्धालुओं जहां पर हैं, वहीं पर सुरक्षित रहें तथा आस-पास के निकटवर्ती स्थलों पर होटल इत्यादि में स्टे करें।
Post Views: 20
Post navigation
हल्द्वानी: संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति के मामले में जिलाधिकारी ललित मोहन…
देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज राजेंद्र नगर स्ट्रीट नंबर-04 में नवनिर्मित ट्यूबवेल का…
बागेश्वर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग…
सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के साथ पीएसी के जवानों को भी लगाया गया है. फायर…
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से किया सीधा संवाद अल्मोड़ा।…
उत्तराखंड में भारी बारिश लोगों पर आफत बनकर टूट रही है. वहीं मसूरी में…