Categories: hindiUttarakhand

अब तक चारधाम पहुंचे आठ लाख से अधिक श्रद्धालु, भीड़ प्रबंधन में सरकारी मशीनरी के छूटे पसीने – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: चारधाम यात्रा में चारधामों के दर्शन के लिए रिकॉर्ड तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। यात्रा शुरू होने से अब तक आठ लाख से ज्यादा श्रद्वालु दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के शुरुआती 10 दिनों में दर्शन करने वाले श्रद्वालुओं की तुलना की जाए तो पिछले साल की तुलना में इस बार 4.20 लाख श्रद्वालु अधिक आए हैं। चारधामों में भीड़ प्रबंधन में सरकारी मशीनरी के पसीने छूट रहे हैं।इस बार चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू हुई। पहले दिन कपाट खुलने से केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में दर्शन के लिए क्षमता से अधिक भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को भी चारधाम में 80 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इसमें केदारनाथ धाम में 38 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।पिछले वर्ष 22 अप्रैल 2023 को चारधाम शुरू हुई थी। चारधाम में 10 दिन के भीतर कुल 3.63 लाख तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किए थे। इस बार यह आंकड़ा आठ लाख पार कर गया है। धामों में भीड़ को देखते हुए प्रदेश सरकार ने ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक लगाई है। जबकि मई और जून माह में यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण उपलब्ध नहीं हो रहे हैं।धाम दर्शन करने वाले श्रद्वालुओं की संख्याकेदारनाथ 3,57, 875बदरीनाथ 1,58,341गंगोत्री 1,38,238यमुनोत्री 1,51,827

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

1 hour ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

2 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

2 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

4 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

4 hours ago