उधम सिंह नगर जिले के केलाखेड़ा थाना क्षेत्र से 31 दिसंबर को लापता हुई दो नाबालिग बहनों को पुलिस ने दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। बरामदगी के बाद मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया, जब बड़ी नाबालिग ने अपने पिता पर जबरदस्ती और छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने बयान के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, केलाखेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने 31 दिसंबर को थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 13 वर्षीय और 15 वर्षीय बेटियां अचानक घर से गायब हो गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर दोनों नाबालिगों की तलाश शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज से मिले अहम सुरागों के आधार पर पुलिस ने दोनों बहनों को दिल्ली से बरामद किया। इसके बाद उन्हें वन स्टॉप सेंटर रुद्रपुर भेजा गया, जहां काउंसलिंग और आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई।
वन स्टॉप सेंटर में दिए गए बयान में 15 वर्षीय बड़ी बेटी ने पुलिस को बताया कि करीब दो वर्ष पहले उसके पिता ने उसके साथ जबरदस्ती और छेड़छाड़ की थी। इसी डर और मानसिक दबाव के चलते वह अपनी छोटी नाबालिग बहन के साथ घर छोड़कर चली गई थी।
नाबालिग के बयान को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया और उसे उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
इस मामले में एसएसआई विनोद फर्त्याल ने बताया कि केलाखेड़ा से लापता दोनों नाबालिग लड़कियों को दिल्ली से सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। बड़ी बेटी द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…
हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…
इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…
मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…
मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…
Kedarnath Snowfall: केदारनाथ धाम में फिर बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, कड़ाके की ठंड में भी…