तुलाज़ में टिस्मन 2026 का समापन, वाद-विवाद, कूटनीति और युवा नेतृत्व का संगम –

 
 
देहरादून : तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय टिस्मन 2026 (तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल मॉडल यूनाइटेड नेशन्स) का भव्य समापन हुआ। सम्मेलन में देशभर के विभिन्न विद्यालयों से आए 300 से अधिक युवा प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें द सिंधिया स्कूल और द दून स्कूल सहित कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल रहे। सम्मेलन ने विद्यार्थियों को कूटनीति, संवाद, वार्ता, नेतृत्व और वैश्विक मुद्दों की समझ विकसित करने का एक सशक्त मंच प्रदान किया।
 
सम्मेलन का शुभारंभ इकोल ग्लोबल इंटरनेशनल गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्या कंचन खांडके के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति में आयोजित उद्घाटन समारोह के साथ हुआ। इस अवसर पर तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य रमन कौशल, उप-प्रधानाचार्य संजय शर्मा तथा मिडिल स्कूल की प्रधानाध्यापिका डॉ. वरिंदर कौर भी उपस्थित रहीं।
 
उद्घाटन समारोह की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक एवं संगीतमय प्रस्तुतियां दीं। एकांकी ‘ए ग्लिच इन द टाइमलाइन’ ने इतिहास, हास्य और आधुनिक तकनीक का रचनात्मक संयोजन प्रस्तुत करते हुए दर्शकों को प्रभावित किया।
 
प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कंचन खांडके ने सम्मेलन की थीम “ग्लोबल पावर पॉलिटिक्स इन द एज ऑफ डिस्रप्शन” पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने सहानुभूति, सहमति निर्माण, शांति, न्याय और मानवीय गरिमा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को याद दिलाया कि वे केवल भविष्य के नेता नहीं, बल्कि वर्तमान के बदलावकारी युवा भी हैं।
 
तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य रमन कौशल ने अपने संबोधन में तेजी से बदलती दुनिया में संवाद, सहयोग और जिम्मेदार नेतृत्व के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य के लिए तैयार नेताओं में सहयोग की भावना, नैतिक निर्णय लेने की क्षमता, भावनात्मक बुद्धिमत्ता, अनुकूलनशीलता और चुनौतियों का सामना करने का धैर्य होना आवश्यक है।
 
सेक्रेटरी जनरल अनिका गुलाबदास द्वारा टिसमन 2026 के शुभारंभ की घोषणा के बाद विभिन्न समितियों में प्रतिनिधियों ने गहन विचार-विमर्श किया। विद्यार्थियों ने समकालीन वैश्विक, राष्ट्रीय और काल्पनिक परिस्थितियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा, बहस और वार्ता में भाग लिया। सम्मेलन में यूनाइटेड नेशन्स सिक्योरिटी काउंसिल, यूनाइटेड नेशन्स ऑफिस ऑन ड्रग्स एंड क्राइम, यूनाइटेड नेशन्स ह्यूमन राइट्स काउंसिल, ऑल इंडिया पॉलिटिकल पार्टीज मीट, इंटरनेशनल प्रेस, आईपीएल मेगा ऑक्शन, ब्रेकिंग न्यूज क्राइसिस तथा कमेटी ऑन द पीसफुल यूजेस ऑफ आउटर स्पेस जैसी समितियां शामिल रहीं।
 
वाद-विवाद और कूटनीति से आगे बढ़कर टिसमन 2026 में प्रतिभागियों के समग्र विकास और मानसिक स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया गया। सम्मेलन के दौरान आयोजित मेंटल वेलनेस सेशन में विद्यार्थियों को भावनात्मक स्वास्थ्य, मानसिक मजबूती तथा शैक्षणिक और व्यक्तिगत दबावों के बीच संतुलन बनाए रखने के महत्व पर विचार करने का अवसर मिला।
 
सम्मेलन का समापन वैंटेज हॉल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल, देहरादून की प्रधानाचार्या सीमा शारदा की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति में आयोजित भव्य समापन समारोह के साथ हुआ। समारोह में “वेविंग योर फ्लैग” की संगीतमय प्रस्तुति के साथ-साथ “द अनसंग हीरोज़” नामक प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें विद्यालय समुदाय के उन सदस्यों के योगदान को रेखांकित किया गया, जिनकी भूमिका अक्सर अनदेखी रह जाती है।
 
समापन समारोह को संबोधित करते हुए सीमा शारदा ने प्रतिनिधियों और आयोजन टीम के उत्साह एवं प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सहानुभूति, सम्मानजनक संवाद, आलोचनात्मक चिंतन और जिम्मेदार नेतृत्व के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि उनमें बोलने का साहस, सुनने की विनम्रता और विभिन्न दृष्टिकोणों को समझने की बुद्धिमत्ता होनी चाहिए।
 
कार्यक्रम के अंतिम चरण में आयोजित पुरस्कार समारोह में कूटनीति, शोध, वार्ता, रचनात्मकता और नेतृत्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। द दून स्कूल के अद्वय कपूर ने बेस्ट ऑफ थे बेस्ट डेलीगेट ट्रॉफी हासिल की, जबकि वैंटेज हॉल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल को बेस्ट डेलिगेशन ट्रॉफी प्रदान की गई।
 
तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने भी विभिन्न समितियों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। रिद्धि अग्रवाल को इंटरनेशनल प्रेस – कैरिकेचर श्रेणी में स्पेशल मेंशन, जबकि श्रेंश को सीओपीयूओएस में हाई कमांडेशन प्राप्त हुआ। दोनों विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और प्रतिबद्धता से विद्यालय का नाम रोशन किया।
 
विभिन्न समितियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिनिधियों में यूएनएससी में रुद्राक्ष, यूएनओडीसी में कृष्णा चतुर्वेदी, यूएनएचआरसी में प्राची धवन, इंटरनेशनल प्रेस – जर्नलिज्म में भाव्यता थपलियाल, फोटोग्राफी में अश्मित सिंह, कैरिकेचर में आरुण्या भाटिया, आईपीएल मेगा ऑक्शन में यश अरोड़ा, अर्णव सिंह और लव गोयल, ब्रेकिंग न्यूज क्राइसिस में संजय सराफ, सीओपीयूओएस में अद्वय कपूर तथा एआईपीपीएम में जय अग्रोरिया और पुरंजय सिंह राणा को बेस्ट डेलीगेट चुना गया।
 
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल कंचन खांडके और सीमा शारदा को तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य रमन कौशल द्वारा उनकी गरिमामयी उपस्थिति और प्रेरणादायी योगदान के लिए सम्मानित एवं अभिनंदित किया गया।
 
डिप्टी सेक्रेटरी जनरल तन्मय जांगिड़ द्वारा सम्मेलन के औपचारिक समापन की घोषणा की गई। इसके पश्चात तुलास इंटरनेशनल स्कूल की हेड गर्ल अक्षरा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
 
टिसमन 2026 का आयोजन कन्वीनर संदीप दत्ता के मार्गदर्शन में किया गया। सम्मेलन को सफल बनाने में आयोजन समिति, विद्यालय के शिक्षकों, सचिवालय तथा छात्र स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

अविरल-निर्मल गंगा के लिए जनभागीदारी जरूरी : डॉ. शैलेन्द्र –

देहरादून,। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र ने कहा कि जल संरक्षण केवल…

2 hours ago

बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज

ऋषिकेश:  श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की बोर्ड बैठक शनिवार को ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप…

3 hours ago

जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख

नैनीताल। जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से सूचना विभाग सहित पूरे…

4 hours ago

गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता

मंत्री बोले- हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की, याचिकाकर्ता पक्ष ने कहा- आदेश अभी औपचारिक रूप…

4 hours ago