देहरादून: दिल्ली में हाल ही में हुए कार विस्फोट की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर देहरादून पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में मंगलवार को जनपद के नगर और देहात क्षेत्रों में पुलिस ने पीएसी के साथ मिलकर फ्लैग मार्च निकाला। इसका उद्देश्य आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के साथ-साथ सतर्क रहने का संदेश देना था।
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर प्रेमनगर, ऋषिकेश, पटेलनगर, कोतवाली और राजपुर क्षेत्रों में वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से कहा कि वे किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर अपुष्ट खबरें साझा करने से बचें।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने नागरिकों से अपने आसपास किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि सामूहिक सतर्कता से ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है।
एसएसपी के निर्देश पर जिले की सीमाओं पर चेकिंग अभियान भी तेज कर दिया गया है। सीमावर्ती चौकियों और आंतरिक मार्गों पर पुलिस टीम हर वाहन और व्यक्ति की गहन जांच कर रही है। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और मॉल्स में बीडीएस व डॉग स्क्वॉड की मदद से लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह फ्लैग मार्च केवल सतर्कता का संकेत नहीं, बल्कि लोगों में सुरक्षा का विश्वास जगाने का प्रयास भी है, ताकि कोई भी व्यक्ति बिना भय के सामान्य जीवन जी सके।
Post Views: 2
Post navigation
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…
दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…
महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…