ठंड से बचने के लिए झोपड़ी में आग जलाई ,जलकर बुजुर्ग की हुई मौत – myuttarakhandnews.com

रुद्रपुर। उत्तराखंड के रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 83 वर्षीय बुजुर्ग की आग से झुलसकर मौत हो गई।ठंड से बचने के लिए दंपति ने झोपड़ी के अंदर आग जलाई थी।
घटना वार्ड नंबर एक, आनंद विहार बस्ती के पास की है, जहां बुजुर्ग अपनी पत्नी के साथ पिछले छह–सात वर्षों से झोपड़ी में रह रहे थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ठंड से बचने के लिए दंपति ने झोपड़ी के अंदर आग जलाई थी। इसी दौरान आग कपड़ों और बिस्तर तक फैल गई और देखते ही देखते झोपड़ी में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गए।
मंगलवार शाम जेपीएस स्कूल के पास आनंद विहार बस्ती में झोपड़ी में आग लगने की सूचना मिलने पर ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि आग तेजी से फैल चुकी थी और एक व्यक्ति झोपड़ी के अंदर फंसा हुआ था। हालात की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फायर सर्विस को सूचना दी गई।
कुछ ही देर में रुद्रपुर फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद झोपड़ी के अंदर फंसे बुजुर्ग को बाहर निकाला गया, लेकिन अत्यधिक झुलसने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान 83 वर्षीय रामचंद्र निवासी रामनगर पट्टी, जिला बनारस (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…

45 minutes ago

आबकारी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, दो महिला आरोपी गिरफ्तार –

 ऋषिकेश। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए मनसा…

1 hour ago

बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार

जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…

7 hours ago

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…

7 hours ago

विरासत महोत्सव में स्कूली बच्चों के हुनर से सामने आईं आकर्षक कला कृतियां –

 देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…

8 hours ago

डीआईटी विश्वविद्यालय ने डिज़ाइन उत्कृष्टता एवं उद्योग तत्परता कार्यक्रम के लिए केपीएमजी इन इंडिया के साथ किया करार –

  देहरादून, उत्तराखंड, सितंबर 2026: यूनिसन एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की इकाई डीआईटी विश्वविद्यालय ने घोषणा…

8 hours ago