Categories: hindiUttarakhand

नैनीताल में रेप से बचने के लिए दिल्ली की लड़की चलती कैब से कूदी, जंगल में काटी रात – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली/ नैनीताल: नैनीताल घूमने गई दिल्ली की युवती को अगवा कर टैक्सी ड्राइवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। गुरुवार देर शाम हुई वारदात में युवती नशे में धुत ड्राइवर के चंगुल से छूटकर भाग निकली और पूरी रात जंगल में काटी।
नैनीताल घूमने गई दिल्ली की युवती को अगवा कर टैक्सी ड्राइवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद युवती नशे में धुत ड्राइवर के चंगुल से छूटकर नंगे पैर ही जंगल की तरफ भाग निकली और पूरी रात जंगल में छुपकर बिताई। हैवान से बचने के लिए उसे जंगली जानवरों से जीवन का भय भी कम लगा। वह पूरी रात कलवर्ट में डरी-सहमी बैठी रही। सुबह किसी तरह हिम्मत जुटाकर वह बल्दियाखान क्षेत्र में एक महिला के पास पहुंची और पूरी घटना बताई। इस बीच उसने करीब 8 घंटे का समय संघर्ष के साथ बिताया।
पीड़ित युवती ने बताया कि वो प्रकृति प्रेमी है और अक्सर शांत स्थनों पर घूमने जाती है। इसी वजह से वह नैनीताल घूमने आई थी। उसे उम्मीद थी कि पहाड़ों की शांति और लोगों की सादगी उसे सुकून देगी, लेकिन रास्ते में जो हुआ उसने उसे अंदर तक झकझोर दिया।
युवती के अनुसार, उसने गुरुवार को हल्द्वानी निवासी दीपक बोरा की टैक्सी किराये पर ली थी। नैनीताल से करीब 12 किलोमीटर पहले दीपक ने कार को पटवाडांगर मार्ग पर जंगल की तरफ मोड़ लिया। विरोध करने पर कार तेज भगा दी और दो किलोमीटर आगे ले जाकर जबर्दस्ती करने की कोशिश की और युवती का फोन भी छीन लिया। घटना के वक्त आरोपी नशे में था। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई भी हुई, जिसमें युवती टैक्सी से उतरकर नंगे पैर ही भाग निकली। दीपक ने कुछ दूरी तक युवती का पीछा भी किया, लेकिन युवती सड़क के नीचे बने कलवर्ट में छिपी गई और पूरी रात बाहर नहीं निकली।
हर आहट पर धकड़ने लगता था दिलयुवती ने बताया कि उसे बिल्कुल भी अंदाजा भी नहीं था कि जिस टैक्सी ड्राइवर पर वह भरोसा कर रही है, उसके इरादे गलत हैं। उसने बताया कि घटना के समय उसके मन में बस एक ही ख्याल था कि किसी तरह हैवान के चंगुल से बचना है। यही सोचकर अंधेरे जंगल में वह काफी दूर तक भागती चली गई ताकि आरोपी की नजरों से दूर हो सके। हर आहट पर उसका दिल जोर-जोर से धड़कने लगता था। डर और ठंड के बीच उसने किसी तरह पूरी रात बिताई। युवती ने कहा कि वह प्रकृति से बेहद लगाव रखती है और शायद उसी का आशीर्वाद था कि वह सुरक्षित बच निकली।
युवती ने भावुक होकर बताया कि मैं प्रकृति प्रेमी हूं। मुझे लगता है कि उसी प्रकृति ने मुझे अपनी गोद में छिपाकर उस हैवान से बचा लिया। सुबह उजाला होने पर युवती ने किसी तरह हिम्मत जुटाई और सड़क की ओर निकलकर मदद मांगी। उसने बल्दियाखान में एक महिला को पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

36 minutes ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

57 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

2 hours ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

3 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

3 hours ago