Subscribe for notification
Categories: hindiUttarakhand

बर्फबारी के बीच ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सो गया युवक, धुएं से दम घुटने पर मौत – myuttarakhandnews.com

देहरादून: हर्षिल थाने के तहत झाला के एक होटल में काम कर रहे युवक की कमरे में जली अंगीठी के धुएं की गैस से दम घुटने के कारण मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार युवक वहां पर एक होटल में काम करता था और बीती मंगलवार देर रात को अंगीठी जलाकर सो गया था। हर्षिल थाने से मिली जानकारी के अनुसार महेश (25) निवासी हीना झाला के एक होटल में काम करता था। वह बीती मंगलवार देर रात को क्षेत्र में बर्फबारी के कारण अधिक ठंड होने के कारण अपने कमरे में अंगीठी जलाकर सोया था।
सुबह जब होटल में रुके यात्रियों को वह नहीं दिखा तो उन्होंने इसकी सूचना होटल स्वामी को दी। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उसके कमरे का दरवाजा तोड़ा तो पूरे कमरे में अंगीठी का धुंआ फैला हुआ था और वह मृत पड़ा हुआ था।उन्होंने इसकी सूचना हर्षिल थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई की। उसके बाद शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार किया गया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव के लिए मतदान संपन्न, 20 फरवरी से शुरू होगी काउंटिंग – myuttarakhandnews.com

नैनीताल: उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गए. इस चुनाव के…

10 hours ago

Govt action awaited in case of enemy properties in U’khand

By Arun Pratap SinghGarhwal Post Bureau Dehradun, 17 Feb: Action on matters relating to enemy…

11 hours ago