आज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगा 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज

पारंपरिक अंदाज में होगा प्रधानमंत्री का स्वागत
पीएम मोदी को अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन सौंपेंगे मशाल 
देहरादून। आखिरकार वह दिन आ ही गया जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। जी हां आज से 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज होने जा रहा है। देश- विदेश से पहुंचने वाले खिलाड़ी आज से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम छह बजे राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित समारोह में खेलों की शुरुआत करेंगे। पारंपरिक अंदाज में प्रधानमंत्री का स्वागत होगा। पीएम के सामने 35 टीमों के एथलीट परेड करेंगे। उत्तराखंड निवासी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन उन्हें मशाल सौंपेंगे।
14 फरवरी तक चलने वाले राष्ट्रीय खेलों में देशभर के 11 हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। कई स्पर्धाओं के लिए टीमें उत्तराखंड पहुंचने लगी हैं। शाम को छह बजे जब प्रधानमंत्री खेलों का शुभारंभ करेंगे, उस दौरान प्रधानमंत्री के सामने एथलीटों की परेड होगी। इस दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों राज्य की लोक संस्कृति की छटा देखने को मिलेगी। खेलों के शुभारंभ के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.), केंद्रीय खेल मंत्री डॉ.मनसुख मांडविया, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खड़से, खेल मंत्री रेखा आर्या, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ.पीटी उषा भी मौजूद रहेंगी।
साढ़े तीन बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे प्रधानमंत्रीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साढ़े तीन बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जो खेलों के शुभारंभ से पहले महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में ऋषिकेश-हरिद्वार, शारदा कॉरिडोर और बदरीनाथ-केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे।
मेजबान टीम से सबसे अधिक 1016 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखमउत्तराखंड में पहली बार होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों में मेजबान टीम से सबसे अधिक 1016 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। जबकि देश के सबसे छोटे संघ राज्यक्षेत्र लक्षद्वीप से मात्र दो खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा होंगे। खेलों में देश के 28 राज्य एवं विभिन्न केंद्र शासित प्रदेशों के 11340 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। राष्ट्रीय खेलों में कई स्पर्धाएं रात में भी होंगी। एथलेटिक्स में सबसे अधिक 700 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
इन राज्यों के इतने खिलाड़ी कर रहे प्रतिभागराष्ट्रीय खेलों में आंध्र प्रदेश से 294, अंडमान व निकोबार से 28, अरुणाचल प्रदेश से 43, असम 301, बिहार 196, चंडीगढ़ से 205, छत्तीसगढ़ से 294, दादर एवं नागर हवेली से 13, दिल्ली से 633, गोवा से 172, गुजरात से 354, हरियाणा से 207, जम्मू-कश्मीर से 47, झारखंड से 201, कर्नाटक से 681, केरल से 596, मध्य प्रदेश से 472, महाराष्ट्र से 822, मणिपुर से 387, मेघालय से 53, मिजोरम से 74, नागालैण्ड से 10, ओडिशा से 423, पांडुचेरी से 56, पंजाब 479, राजस्थान 511, सिक्किम 33, तमिलनाडु 624, त्रिपुरा 20, उत्तर प्रदेश 393, पश्चिम बंगाल 411, तेलंगाना 282, लद्धाख सात, सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड से 437 खिलाड़ी अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक

सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ अभी तक 19 लाख…

20 minutes ago

2027 चुनाव के लिए भाजपा में टिकट की होड़! एक-एक सीट पर 7 दावेदार, इन सीटों पर टेंशन – myuttarakhandnews.com

देहरादून; Uttarakhand Elections 2027: भारतीय जनता पार्टी में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए टिकट…

29 minutes ago

जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक

देहरादून:  कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में आयोजित दैनिक जनसुनवाई…

41 minutes ago

“Bas Apna Kaam Kar”: Gaurav Aery’s Independent Music Journey from Uttarakhand to a Pan-India Reach – my uttarakhand news

“Bas Apna Kaam Kar.” Keep working, keep creating, and let the work speak for itself.…

45 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा

30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…

1 hour ago

किसान यूनियन टिकैत के धरने को लेकर रुद्रपुर में हाई अलर्ट, चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात – myuttarakhandnews.com

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को लेकर…

1 hour ago