पुलिस ने यातायात प्लान किया जारी
ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शाओं का रहेगा डायवर्जन
हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए आज शुक्रवार को हर की पैड़ी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मां गंगा को नमन कर श्रद्धालुओं आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व के लिए पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। बाहर से आने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू करते हुए पार्किंग स्थल तय कर दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने प्लान का सख्ती से पालन कराते हुए यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। एसपी यातायात पंकज गैरोला ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात 12 बजे से स्नान संपन्न होने तक शहरी क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शाओं का रहेगा डायवर्जन
देहरादून, ऋषिकेश की तरफ से आने वाले ऑटो, विक्रम को जयराम मोड़ से यू-टर्न कर वापस भेजा जाएगा।
ज्वालापुर से आने वाले ऑटो, विक्रम, ई-रिक्शा शिवमूर्ति तिराहा से तुलसी चौक से देवपुरा तिराहे से वापस जाएंगे।
जगजीतपुर से आने वाले ऑटो, विक्रम व ई-रिक्शा सिंहद्वार से वापस जाएंगे।
कनखल से आने वाले ऑटो, विक्रम, ई-रिक्शा तुलसी चैक से वापस जाएंगे।
बीएचईएल की तरफ से आने वाले भगत सिंह चौक होते हुए टिबडी फाटक, पुराना रानीपुर मोड़ से ऋषिकुल तिराहा अंदर से वापस जाएंगे।
हिलबाईपास से आने वाले बिल्केशर तिराहे से वापस जाएंगे।
नैनीताल में मिठाई की दुकानों पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई! 12 नमूने जांच को…
देहरादून। नगर निगम में हंगामा करने और मेयर की कुर्सी पर बैठने वाले एक युवक…
उत्तरकाशी। केदारताल क्षेत्र में लापता पर्वतारोहियों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा…
उत्तरकाशी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते उत्तरकाशी जिले के चार…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन की चपेट में आकर लापता हुए आठ लोगों…
एसटीएफ एएनटीएफ ने 35 लाख के 18 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदगी मामले में एक…